Categories: News-Headlines

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा- भारत और जापान को लाल सागर सहित व्यापक क्षेत्र में लाभ के लिए अपनी रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने की जरूरत

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने भारत और जापान के बीच संबंधों की सराहना करते हुए आज कहा कि दोनों देशों के बीच वैश्विक व्यवस्था की चुनौतियों से निपटने की विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी है।

डॉ. जयशंकर ने जापान के टोक्यो में ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन द्वारा आयोजित रायसीना गोलमेज सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि अल्पविकसित देशों की आवाज के रूप में, भारत अपनी जिम्मेदारी को समझता है और इसी के तहत अलग-अलग महाद्वीपों के 78 देशों में विकास कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

डॉ. जयशंकर ने लाल सागर में मालवाहक जहाजों पर यमन के हौथी संगठन के हाल के हमलों का उल्लेख करते हुए कहा कि समुद्री सुरक्षा गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने व्यापक क्षेत्र के लाभ के लिए दोनों देशों की रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने का आह्वान किया।

विदेश मंत्री ने कहा कि भारत अपने पूर्व और पश्चिम क्षेत्र में दोनों ओर प्रमुख गलियारों पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि पारदर्शी और परस्पर संपर्क की जरूरत पर दोनों देशों के विचार समान हैं। विदेश मंत्री ने कहा कि स्वतंत्र, खुली, पारदर्शी और नियम-आधारित व्यवस्था के पक्ष में संतुलन दोनों देशों के साझा हित में है।

डॉ. जयशंकर जापान के विदेश मंत्री योको कामिकावा के साथ भारत-जापान विदेश मंत्री स्तर की रणनीतिक वार्ता में भाग लेने के लिए टोक्यो की दो दिन की यात्रा पर हैं। विदेश मंत्री दक्षिण कोरिया की दो दिन की यात्रा संपन्न करने के बाद जापान पहुंचे हैं। कोरिया में अपने प्रवास के दौरान उन्होंने शीर्ष नेताओं से मुलाकात की।

Leave a Comment

Recent Posts

इंग्लैंड Vs श्रीलंका महिला T20 विश्व कप मुकाबला आज, स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सभी की नजर

महिला T20 विश्व कप में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद England Women vs Sri Lanka Women… Read More

1 day ago

भारत Vs अफगानिस्तान ODI मैच पर क्रिकेट प्रेमियों की नजर, धर्मशाला में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद

IND Vs AFG ODI मैच को लेकर बढ़ा उत्साह भारत और अफगानिस्तान के बीच होने… Read More

1 day ago

अक्षय कुमार फिर चर्चा में, लगातार नई फिल्मों और बड़े प्रोजेक्ट्स से बटोर रहे सुर्खियां

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More

2 days ago

एलन मस्क की नेट वर्थ फिर चर्चा में, दुनिया के सबसे अमीर लोगों में क्यों शामिल हैं?

एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More

2 days ago

हिकारू नाकामुरा फिर चर्चा में, दुनिया के शीर्ष शतरंज खिलाड़ियों में क्यों गिना जाता है उनका नाम?

शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More

2 days ago

जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन, अस्पताल पहुंचने तक बिगड़ चुकी थी हालत

भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More

2 days ago

This website uses cookies.