Categories: News-Headlines

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि दुनिया में किसी भी बड़े मुद्दे पर फैसला, भारत से परामर्श के बिना नहीं होता है

विदेश मंत्री एस० जयशंकर ने कहा है कि दुनिया में किसी भी बड़े मुद्दे पर फैसला, भारत से परामर्श के बिना नहीं होता है। महाराष्ट्र के नागपुर में मंथन: टाउनहॉल बैठक में उन्‍होंने कहा कि भारत, बदल गया है और इसके बारे में दुनिया का नजरिया भी बदल गया है। एस० जयशंकर ने कहा कि भारत, विश्‍व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और बहुत कम वर्षों में यह तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। आज कई देश इसकी शक्ति और प्रभाव को देख रहे हैं।

यह पूछे जाने पर कि भारत, परस्पर विरोधी हितों वाले देशों के, क्वाड और ब्रिक्स जैसे समूहों का हिस्सा बनने का प्रबंधन कैसे करता है, विदेश मंत्री ने कहा कि ‘स्वतंत्र’ रहना भारत की प्रकृति में है और इसी वजह से भारत को अपने हितों को “किसी और की सहायक कंपनी या उद्यम” बनने की बजाय अलग-अलग लोगों के साथ प्रबंधन करना पड़ता है।

देश में आए बदलाव का उल्‍लेख करते हुए डॉ० जयशंकर ने कहा कि आज दुनिया भारत की ओर आई है और देश में प्रतिभा के बढ़ने से अधिक निवेश आकर्षित हुआ है।

80 करोड़ लोगों को मुफ्त भोजन उपलब्ध कराने के सवाल के जवाब में विदेश मंत्री ने पूछा कि अगर गरीबों और जरूरतमंदों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं और भोजन मिलता है तो इसमें गलत क्या है। उन्‍होंने कहा कि ग्रामीणों को विकास की यात्रा में शामिल किया जाना सुनिश्चित करना, देश की जिम्मेदारी है, क्योंकि सच्ची प्रगति को मापने के लिए यह आवश्यक है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

18 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

21 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

22 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

22 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.