विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर रूस से आज जॉर्जिया की दो दिवसीय सरकारी यात्रा पर जा रहे हैं। वे जॉर्जिया के उप प्रधान मंत्री और विदेश मंत्री डेविड ज़लकालियनी के निमंत्रण पर वहां जा रहे हैं। किसी भारतीय विदेश मंत्री की स्वतंत्र जॉर्जिया की यह पहली यात्रा होगी।
डॉ. जयशंकर जॉर्जिया के विदेश मंत्री के साथ द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं तथा क्षेत्रीय और वैश्विक हित के मुद्दों पर बातचीत करेंगे। यात्रा के दौरान उनके अन्य गणमान्य व्यक्तियों से भी मिलने की संभावना है। डॉ. जयशंकर जॉर्जिया की सरकार और लोगों को सेंट क्वीन केटेवन के पवित्र अवशेष सौंपेंगे। वे त्बिलिसी में स्थापित की गई महात्मा गांधी की नई प्रतिमा का भी अनावरण करेंगे।
विदेश मंत्री की यात्रा से भारत और जॉर्जिया के घनिष्ठ और सौहार्दपूर्ण संबंधों में और मज़बूती आएगी।
भारत ने कांगो में इबोला प्रकोप को नियंत्रित करने में सहायता के लिए आपातकालीन चिकित्सा… Read More
केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री Jyotiraditya Scindia ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के साथ मिलकर “मिशन… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ में प्रगति (PRAGATI) की 51वीं बैठक की अध्यक्षता की… Read More
महाराष्ट्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि जल जीवन मिशन और सिंचाई से जुड़ी सभी… Read More
भारत सरकार ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी… Read More
India Meteorological Department ने अगले दो दिनों तक मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत में भीषण लू… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment