Categories: News-Headlines

विदेश मंत्रालय ने दोहराया है कि पूरा जम्मू-कश्मीर क्षेत्र भारत का हिस्सा

विदेश मंत्रालय ने दोहराया है कि पूरा जम्मू-कश्मीर क्षेत्र भारत का हिस्सा है। मीडिया के एक सवाल का जवाब देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में ऐसी गतिविधियां या परियोजनाएं चल रही हैं जिनका भारत विरोध करता है क्योंकि यह देश की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन है।

म्यांमार की सत्ताधारी सरकार जुंटा द्वारा चार लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ताओं को फांसी दिए जाने के मुद्दे पर अरिंदम बागची ने कहा कि भारत ने इस घटनाक्रम पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि कानून के शासन और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सबसे ऊपर रखना चाहिए। अरिंदम बागची ने कहा कि भारत म्यांमार में लोकतंत्र की वापसी के लिए अपना समर्थन जारी रखेगा।

एक अन्य प्रश्न के उत्तर में, अरिंदम बागची ने बताया कि भारत ने 26 तारीख को अफगानिस्तान की स्थिति के बारे में उज्बेकिस्तान द्वारा ताशकंद में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लिया। इसमें लगभग 20 देशों के विशेष प्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

इस सम्मेलन में भारत ने अफगान लोगों की सहायता करने और उन्हें मानवीय सहायता प्रदान करने की प्रतिबद्धता दोहराई। भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 2593 का उल्लेख करते हुए कहा कि अफगानिस्तान राज्यक्षेत्र का इस्तेमाल किसी भी आतंकी गतिविधि की योजना बनाने या संचालन के लिए नहीं किया जाना चाहिए।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी… Read More

2 hours ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।… Read More

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से फोन पर बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से बात कर उनके… Read More

2 hours ago

उत्तराखंड में गंगोत्री और यमुनात्री तीर्थों के कपाट खुलने के साथ चार धाम यात्रा का शुभारंभ

अक्षय तृतीया का त्यौहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह त्यौहार सौभाग्य… Read More

2 hours ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की।… Read More

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने देश में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए जारी किए दिशा-निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।… Read More

2 hours ago

This website uses cookies.