विदेश मंत्रालय ने कनाडा में बसे भारत के नागरिकों तथा विद्यार्थियों और शिक्षा तथा यात्रा के लिए कनाडा जाने वाले भारतीयों को सतर्क रहने को कहा है। मंत्रालय ने कनाडा में बढते घृणा अपराध, साम्प्रदायिक हिंसा और भारतविरोधी गतिविधियों की बढती घटनाओं को देखते हुए यह परामर्श जारी किया गया है। विदेश मंत्रालय और कनाडा में भारतीय उच्चायोग तथा महावाणिज्यिक दूतावास ने कनाडा के अधिकारियों से इन घटनाओं के बारे में बातचीत की है। उन्होंने इन अपराधों की जांच करने और इस बारे में उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया है। मंत्रालय ने कहा है कि अब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई है।
परामर्श में यह भी कहा गया है कि भारतीय नागरिकों तथा विद्यार्थियों को टॉरेंटो और वेंकोवर में भारत के महावाणिज्यिक दूतावास और ओटावा में भारत के उच्चायोग में पंजीकरण कराएं। पंजीकरण वेबसाइट या MADAD portal madad.gov.in. के जरिए कराने को कहा गया है। इससे उच्चायोग और महावाणिज्यिक दूतावास, कनाडा में बसे भारतीयों से आपात स्थिति के दौरान बेहतर तरीके से सम्पर्क कर सकेगा।
बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More
एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More
शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More
भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More
बिग बॉस 20 को लेकर फैंस में बढ़ा उत्साह टेलीविजन के सबसे चर्चित रियलिटी शो… Read More
पटना हाईकोर्ट पहुंचे खान सर प्रसिद्ध शिक्षक और सोशल मीडिया पर लोकप्रिय एजुकेटर Khan Sir… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment