Categories: News-Headlines

विदेशी नागरिक अब भारत में कोविड का टीका लगवा सकेंगे, कराना होगा कोविन पोर्टल पर पंजीकरण

कोविड-19 से सुरक्षा सुनिश्चित करने की एक ऐतिहासिक पहल के रूप में, स्वास्थ्य मंत्रालय ने भारत में रहने वाले विदेशी नागरिकों को कोविड-19 का टीका लेने के लिए कोविन पोर्टल पर पंजीकरण कराने की अनुमति देने का निर्णय लिया है। ऐसे विदेशी नागरिक कोविन पोर्टल पर पंजीकरण के उद्देश्य से अपनी पहचान के दस्तावेज के रूप में अपने पासपोर्ट का उपयोग कर सकते हैं। उनके द्वारा एक बार इस पोर्टल पर पंजीकृत हो जाने के बाद, उन्हें टीकाकरण के लिए एक स्लॉट मिल जाएगा।

भारत में, विशेष रूप से बड़े महानगरीय इलाकों में, बड़ी संख्या में विदेशी नागरिक रह रहे हैं। इन इलाकों में जनसंख्या घनत्व अधिक होने के कारण कोविड-19 के फैलने की संभावना अधिक है। इस तरह के संक्रमण की संभावना को देखते हुए सभी पात्र लोगों का टीकाकरण करना जरूरी है।

इस पहल से भारत में रहने वाले विदेशी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। यह कदम भारत में रहने वाले गैर-टीकाकृत व्यक्तियों से संक्रमण के फैलने की संभावनाओं को भी कम करेगा। यह कोविड-19 वायरस के आगे संचरण से समग्र सुरक्षा भी सुनिश्चित करेगा।

राष्ट्रीय कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम 16 जनवरी, 2021 से सभी राज्यों और केन्द्र – शासित प्रदेशों में चलाया जा रहा है। यह टीकाकरण कार्यक्रम अपने वर्तमान चरण में 18 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी नागरिकों को शामिल करता है। 9 अगस्त, 2021 तक भारत ने देशभर में टीके की 51 करोड़ से अधिक खुराकें दी हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

18 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

21 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

22 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

22 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.