Categories: News-Headlines

वित्त वर्ष 2022-23 में जुलाई 2022 तक भारत सरकार के खातों की मासिक समीक्षा

भारत सरकार के जुलाई, 2022 तक के मासिक खाते को समेकित कर संबंधित रिपोर्ट प्रकाशित कर दी गई हैं। मुख्य बातें नीचे दी गई हैं:-

भारत सरकार को जुलाई, 2022 तक 7,85,914 करोड़ रुपये (कुल प्राप्तियों के संबंधित बीई 2022-23 का 34.4%) प्राप्त हुए हैं, जिनमें 6,66,212 करोड़ रुपये का कर राजस्व (केंद्र को विशुद्ध रूप से प्राप्‍त), 89,583 करोड़ रुपये का गैर-कर राजस्व और 30,119 करोड़ रुपये की गैर-ऋण पूंजीगत प्राप्तियां शामिल हैं। गैर-ऋण पूंजीगत प्राप्तियों में 5,559 करोड़ रुपये के ऋणों की वसूली और 24,560 करोड़ रुपये की विविध पूंजीगत प्राप्तियां शामिल हैं। इस अवधि तक भारत सरकार द्वारा करों में हिस्सेदारी के अंतरण के रूप में राज्य सरकारों को 2,01,108 करोड़ रुपये का अंतरण किया गया है जो पिछले वर्ष की तुलना में 36,044 करोड़ रुपये अधिक है।

भारत सरकार द्वारा किया गया कुल व्यय 11,26,745 करोड़ रुपये (संबंधित बजट अनुमान 2022-23 का 28.6%) का है, जिसमें से 9,18,075 करोड़ रुपये राजस्व खाते से संबंधित हैं और 2,08,670 करोड़ रुपये पूंजी खाते से संबंधित हैं। कुल राजस्व व्यय में से 2,83,870 करोड़ रुपये ब्याज भुगतान के मद में हैं और 1,09,707 करोड़ रुपये प्रमुख सब्सिडी के मद में हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

11 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

15 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

15 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

16 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

1 day ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.