Categories: News-Headlines

वित्त वर्ष 2022-23 की पहली छमाही के लिए सरकार की उधारी योजना

भारत सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक के साथ परामर्श करके वित्त वर्ष 2022-23 की पहली छमाही (एच1) के लिए अपने उधारी कार्यक्रम को अंतिम रूप दे दिया है। वित्त वर्ष 2022-23 के लिए अनुमानित 14.31 लाख करोड़ रुपये [1] की सकल बाजार उधारी में से 8.45 लाख करोड़ रुपये पहली छमाही (एच1) में उधार लेने की योजना है।

इतनी उधारी को 32,000-33,000 करोड़ रुपये की 26 साप्ताहिक किस्‍तों में पूरा करने का कार्यक्रम है। यह उधारी 2, 5, 7, 10, 14, 30 एवं 40 वर्षों की परिपक्‍वता अवधि वाली प्रतिभूतियों और विभिन्न अवधि के फ्लोटिंग रेट बॉन्ड (एफआरबी) के जरिए जुटाई जाएगी। विभिन्न परिपक्वताओं के तहत उधारी की हिस्सेदारी यह होगी: 2 वर्ष (6.15%), 5 वर्ष (13.85%), 7 वर्ष (10.77%), 10 वर्ष (20%), 14 वर्ष (15.98%), 30 वर्ष (13.25%) ), 40 वर्ष (13.85%) और एफआरबी (6.15%)। विभिन्न अवधि वाले एफआरबी हर पखवाड़े जारी किए जाएंगे।

सरकार मोचन या विमोचन को सुगम बनाने के लिए प्रतिभूतियों की अदला-बदली करना जारी रखेगी।

सरकार नीलामी अधिसूचना में दर्शाई गई प्रत्येक प्रतिभूति पर 2,000 करोड़ रुपये तक का अतिरिक्त अंशदान बनाए रखने के लिए ग्रीनशू विकल्प का उपयोग करना आगे भी जारी रख सकती है।

वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में ट्रेजरी बिलों के तहत साप्ताहिक उधारी 33,000-34,000 करोड़ रुपये होने की उम्मीद है, जबकि तिमाही के दौरान 2.40 लाख करोड़ रुपये की शुद्ध उधारी रहने की आशा है। तिमाही के दौरान होने वाली प्रत्येक नीलामी में 91 डीटीबी के तहत 13,000 करोड़ रुपये, 182 डीटीबी के तहत 12,000-13,000 करोड़ रुपये और 364 डीटीबी के तहत 8,000 करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे।

सरकारी खाते में अस्थायी मिलान या विसंगतियों को दूर करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने वित्त वर्ष 2022-23 की पहली छमाही के लिए अर्थोपाय अग्रिम (डब्ल्यूएमए) सीमा 1,50,000 करोड़ रुपये निर्धारित की है।

भारत सरकार और भारतीय रिजर्व बैंक सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड, जैसा कि 1 फरवरी, 2022 के बजट भाषण में माननीय वित्त मंत्री द्वारा घोषित किया गया था, जारी करने के लिए एक रूपरेखा प्रस्‍तुत करने हेतु संयुक्त रूप से काम कर रहे हैं। संबंधित तैयारी पूरी हो जाने के बाद सॉवरेन ग्रीन बांड जारी करने की घोषणा कर दी जाएगी।

इस बारे में विस्‍तृत विवरण वित्त मंत्रालय और आरबीआई की वेबसाइटों पर उपलब्ध प्रेस विज्ञप्ति में देखे जा सकते हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

19 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

23 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

23 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

24 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.