Categories: News-Headlines

वित्त मंत्री सीतारमण ने बताया कि भारतीय नागरिकों को 131 करोड़ 68 लाख आधार नंबर जारी किए गए हैं

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि भारत, सौर तथा पवन ऊर्जा क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। निर्मला सीतारमण आज मुंबई में वैश्विक फिनटेक सम्मेलन को वर्चुअल माध्यम से संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि सरकार, अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

वित्त मंत्री ने कहा कि भारत में स्थायी रूप से वित्तीय समावेशन चार माध्यमों से लाया गया है। इनमें उपस्थिति रहित, कागज रहित, नकदी रहित और विशेष स्वीकृति रहित चरण शामिल हैं।

निर्मला सीतारमण ने कहा है कि वित्तीय सेवाओं के डिजिटलीकरण ने यूपीआई के माध्यम से भुगतान द्वारा उन लोगों को सहायता पहुंचाई है, जिनके पास आम बैंकिंग सुविधाएं पहले उपलब्ध नहीं थीं। वित्तमंत्री ने कहा कि देश में ‘सबका साथ, सबका विकास’ का विचार प्रौद्योगिकी के कारण संभव हुआ है।

निर्मला सीतारमण ने बताया कि भारतीय नागरिकों को 131 करोड़ 68 लाख आधार नंबर जारी किए गए हैं। पिछले साल नौ सौ चालीस अरब अमेरिकी डॉलर का भुगतान डिजिटल माध्यम से किया गया है। उन्होंने कहा कि जुलाई 2022 तक तीन सौ 38 बैंक यूपीआई प्लेटफॉर्म पर मौजूद हैं।

वित्त मंत्री ने कहा कि प्राकृतिक गैस की उच्च लागत के कारण कई देश कोयले से उत्पन्न बिजली की ओर वापस लौट रहे हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

12 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

12 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

13 hours ago

This website uses cookies.