Categories: News-Headlines

वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण और अमेरिकी वित्त मंत्री डॉ. जैनेट येल्‍लेन ने आज नई दिल्‍ली में बैठक की

केन्‍द्रीय वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण और अमेरिकी वित्त मंत्री डॉ. जैनेट येल्‍लेन ने आज सुबह नई दिल्‍ली में बैठक की। नई दिल्‍ली में आज होने वाली भारत-अमेरिका आर्थिक वित्‍तीय साझेदारी की नौंवी बैठक से पहले दोनों नेताओं की यह मुलाकात हुई। बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने भारत की अध्‍यक्षता में G-20 में जलवायु वित्‍त, बहुस्‍तरीय मुद्दों, भारत-अमेरिका सहयोग सहित आपसी हित के मुद्दों पर चर्चा की। कराधान, आपूर्ति श्रृंखला में लचीलापन, वैश्विक अर्थव्‍यवस्‍था और बृह्त आर्थिक परिदृश्‍य पर भी विचार-विमर्श हुआ। भारत-अमेरिका नौवीं बैठक से अलग दोनों नेता कारोबारी जगत के प्रमुख प्रतिनिधियों और प्रसिद्ध अर्थशास्‍त्रियों के साथ भारत-अमेरिका व्‍यवसाय और आर्थिक अवसरों पर गोलमेज सम्‍मेलन में भी शामिल होंगे।

इससे पहले, माइक्रोसाफ्ट भारत विकास केन्‍द्र में आज डॉ. येल्‍लेन ने कहा कि भारत-अमेरिका आर्थिक सहयोग की बुनियाद दोनों देशों की कंपनियों द्वारा एक-दूसरे देशों में किये जा रहे निवेश पर आधारित है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

8 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

8 hours ago

This website uses cookies.