वित्त मंत्री निर्मला सीतारामण ने मणिपुर के लिए आकस्मिक निधि बनाने के लिए 500 करोड़ रुपये की राशि की घोषणा की है। उन्होंने कल लोकसभा में कहा कि केन्द्र मणिपुर की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए हर संभव वित्तीय सहायता प्रदान कर रहा है। वे लोकसभा में ‘मणिपुर विनियोग विधेयक, 2025’ और ‘मणिपुर विनियोग (लेखानुदान) विधेयक, 2025’ पर चर्चा का जवाब दे रही थीं। दोनों विधेयकों को ध्वनिमत से पारित कर दिया गया।
निर्मला सीतारमण ने कहा कि कुछ छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मणिपुर में कानून-व्यवस्था की स्थिति में सुधार हुआ है। उन्होंने बताया कि मणिपुर में राहत शिविरों के संचालन के लिए चार सौ करोड़ रुपये प्रदान किए गए हैं और प्रधानमंत्री आवास योजना-पीएमएवाई के तहत विस्थापित लोगों को आवास के लिए सात हजार घरों को मंजूरी दी गई है। मणिपुर में फिलहाल राष्ट्रपति शासन लागू है। वित्त मंत्री ने सोमवार को संसद में 2025-26 के लिए मणिपुर का बजट पेश किया था।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment