वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज लोकसभा में वित्त वर्ष 2025-26 का बजट पेश करेंगी। यह मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का दूसरा बजट होगा।
2019 में पदभार संभालने के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का यह लगातार आठवां बजट होगा। लोकसभा में बजट पेश किए जाने के बाद बजट की प्रति राज्यसभा में पेश की जाएगी। अपने बजट पूर्व परामर्श के दौरान वित्त मंत्री ने किसान संघों, कृषि अर्थशास्त्रियों, श्रमिक संघों, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम, व्यापार और सेवा उद्योग, अर्थशास्त्रियों, वित्तीय क्षेत्र और पूंजी बाजार के विशेषज्ञों और प्रतिनिधियों सहित कई हित धारकों के साथ बैठकें की। एक फरवरी 2021 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पहला पेपर लेस बजट पेश किया था और तब से डिजिटल बजट पेश किया जा रहा है। बजट सत्र का पहला भाग 13 फरवरी तक चलेगा, जबकि सत्र का दूसरा चरण 10 मार्च से 4 अप्रैल तक चलेगा।
कल दोनों सदनों में आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया गया था। आर्थिक सर्वेक्षण में देश की आर्थिक स्थिति की झलक प्रस्तुत की जाती है।
केंद्रीय बजट को लेकर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज कारोबार के लिए खुले रहेंगे। यह तीसरा मौका है, जब बजट के कारण शनिवार को शेयर बाजार खोला गया है। इससे पहले, एक फरवरी 2020 और 28 फरवरी 2015 को बजट पेश किए जाने के कारण शनिवार को शेयर बाजार खुले रहे थे। आज सामान्य दिनों की तरह ही शेयर बाजार सुबह सवा नौ बजे से दोपहर साढे तीन बजे तक खुले रहेंगे। कमोडिटी डेरिवेटिव बाजार में शाम साढे पांच बजे तक कारोबार हो सकेगा। आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में भी लाइव ट्रेडिंग सेशन होगा।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment