Categories: News-Headlines

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज कहा कि प्रधानमंत्री जनधन योजना देश में वित्तीय समावेशन के सबसे बड़े माध्‍यम के रूप में उभरी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज कहा कि प्रधानमंत्री जनधन योजना देश में वित्तीय समावेशन के सबसे बड़े माध्‍यम के रूप में उभरी है। उन्होंने कहा कि जनधन खातों ने कोविड-19 महामारी के दौरान गरीबों के खाते में सीधे पैसा भेजने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई।

आज नई दिल्‍ली में कौटिल्य आर्थिक सम्‍मेलन-2023 को संबोधित करते हुए वित्‍त मंत्री ने डिजिटल व्यवस्था के महत्व का उल्‍लेख करते हुए कहा कि इससे पारदर्शिता बढ़ी है और नागरिकों का सशक्तिकरण हुआ है। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों को अब पचास से अधिक सरकारी योजनाओं का लाभ डिजिटल योजना के माध्‍यम से सीधे उनके खातों में पहुंच रहा है।

अपने संबोधन में वित्‍त मंत्री ने बहुपक्षीय संस्थानों की भूमिका और कर्ज के बढ़ते बोझ पर चिंता व्‍यक्‍त की। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्‍ट्र, विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन और विश्‍व व्‍यापार संगठन जैसे बहुपक्षीय संस्‍थान आज अपेक्षित रूप से प्रभावी नहीं है। निर्मला सीतारमण ने कहा कि इन संस्थानों की भूमिका और सक्रियता वैसी नहीं है, जैसी आदर्श रूप में होनी चाहिए।

कर्ज के बढ़ते बोझ पर चिंता व्‍यक्‍त करते हुए उन्होंने कहा कि यह समस्या सरकार के ध्‍यान में है। उन्होंने कहा कि सरकार दुनिया के विभिन्न भागों में कर्ज का बोझ कम करने के प्रयोगों पर नजर रखे हुए है। उन्होंने आतंकवाद और खाद्य असुरक्षा के मुद्दों पर भी चिंता व्‍यक्‍त की।

इस अवसर पर भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था को धीमी वृद्धि दर, मुद्रस्‍फी‍ति और वित्‍तीय अस्थिरता जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

12 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

15 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

16 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

16 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.