Categories: News-Headlines

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बेंगलुरु में अमेरिका की वित्तमंत्री जेनेट एल येलेन से मुलाकात की

जी-20 देशों के वित्‍त मंत्रियों और केंद्रीय बैंकों के गर्वनरों की बैठक कल बेंगलुरू में शुरू होगी। वित्‍त मंत्रालय ने एक ट्वीट में बताया कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बैठक से पहले आज अमरीका की वित्त मंत्री जेनेट एल येलेन से मुलाकात की। दोनों वित्‍त मंत्रियों ने जी-20 की भारत की अध्‍यक्षता के तहत जी-20 फाइनेंस ट्रैक की प्राथमिकताओं पर अपने-अपने विचार रखे। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज बेंगलुरू में इटली के अर्थव्‍यवस्‍था और वित्‍त मंत्री जियानकार्लो जियोरजेटी से भी मुलाकात की। इटली के वित्‍त मंत्री ने जी-20 की भारत की सफल अध्‍यक्षता के लिए पूरे सहयोग का आश्‍वासन दिया।

इस दो दिवसीय बैठक से पहले आज कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सुबह के समय केंद्रीय बैंकों के उप-प्रमुखों ने क्रिप्‍टो एसेट तथा नीति दृष्टिकोण पर नीतिगत सहमति के विषय पर चर्चा की। इसके बाद डिजिटल सार्वजनिक ढांचे पर मंत्रिस्‍तरीय संगोष्‍ठी का आयोजन किया गया। दोपहर में केंद्रीय बैंकों के उप-प्रमुख स्‍तर की बातचीत होगी जिसमें सीमा पार व्‍यवस्‍थाओं को बढ़ाने के लिए राष्‍ट्रीय भुगतान प्रणालियों पर ध्‍यान दिया जाएगा। कल से शुरू होने वाली बैठक के लिए बेंगलुरू में करीब 500 विदेशी प्रतिनिधि एकत्रित हुए हैं। इनमें जी-20 देशों तथा आमंत्रित देशों के वित्‍त मंत्री, केंद्रीय बैंकों के गर्वनर और अनेक अंतराष्‍ट्रीय संगठनों के प्रमुख शामिल हैं।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इटली, अमरीका, स्‍पेन, इंडोनेशिया और ब्रिटेन सहित 10 से अधिक देशों के साथ द्विपक्षीय चर्चा करेंगी। वह अंतर्राष्‍ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ भी बातचीत करेंगी।

Leave a Comment

Recent Posts

केतन अग्रवाल मर्डर केस में नया मोड़! पिता का दावा- सिया गोयल के परिवार को पहले से थी हेयर पैच की जानकारी

केतन अग्रवाल मर्डर केस में नया मोड़! पिता का दावा- सिया गोयल के परिवार को… Read More

3 hours ago

NCERT की कक्षा 9 की नई किताब में बड़ा बदलाव, ‘आपातकाल’ पर नया अध्याय; प्रस्तावना और ‘धर्मनिरपेक्षता’ के संदर्भ हटे

NCERT की कक्षा 9 की नई किताब में बड़ा बदलाव, 'आपातकाल' पर नया अध्याय; प्रस्तावना… Read More

3 hours ago

लखनऊ अग्निकांड में 15 की मौत, अवैध इमारत होगी ध्वस्त; यूपी में 48 कोचिंग सेंटर सील, अखिलेश ने मांगा ₹1 करोड़ मुआवजा

लखनऊ अग्निकांड में 15 की मौत, अवैध इमारत होगी ध्वस्त; यूपी में 48 कोचिंग सेंटर… Read More

5 hours ago

AI के विस्तार को लेकर CTO का विश्वास लगातार तीसरे साल कमजोर पड़ा: अक्कोडिस रिपोर्ट

ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड डिजिटल इंजीनियरिंग कंसल्टिंग में ग्लोबल लीडर और एडेको ग्रुप का हिस्सा, अक्कोडिस की आज जारी… Read More

2 days ago

Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर जताई सहमति

Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर… Read More

3 days ago

भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप 2026 में जीता रजत पदक

भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप… Read More

3 days ago

This website uses cookies.