Categories: News-Headlines

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मुंबई में भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग के क्षेत्रीय कार्यालय (पश्चिम) का उद्घाटन किया

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से मुंबई में भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) के क्षेत्रीय कार्यालय (पश्चिम) का उद्घाटन किया। केंद्रीय कारपोरेट कार्य राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह भी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए।

फरवरी 2021 में चेन्नई में क्षेत्रीय ऑफिस (दक्षिण), अप्रैल 2022 में कोलकाता में क्षेत्रीय ऑफिस (पूर्व) के बाद यह सीसीआई द्वारा खोला गया तीसरा क्षेत्रीय कार्यालय है।

अपने संबोधन में निर्मला सीतारमण ने मुंबई में क्षेत्रीय कार्यालय खोलने के लिए सीसीआई को बधाई दी और कहा कि व्यापार में सुगमता के लिए व्यवसायों तक सीसीआई की आसान पहुंच महत्वपूर्ण है। कई क्षेत्रीय भाषाओं में अपनी पुस्तिकाएं प्रकाशित करने के लिए वित्त मंत्री ने सीसीआई की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के कदम नियामक तक बेहतर पहुंच को लेकर लोगों को सशक्त करते हैं। तेजी से बढ़ते डिजिटल बाजारों के मद्देनजर, निर्मला सीतारमण ने वैश्विक स्तर पर सर्वोत्तम प्रथाओं को लेकर एक मानक बनाने और प्रतिस्पर्धा के मुद्दों का समाधान करने की जरूरत पर बल दिया। वित्त मंत्री ने कहा कि सीसीआई की सक्रियता लोगों में भरोसा पैदा करती है, जो राहत के लिए पहुंचना चाहते हैं और इससे मामले के आगे बढ़ने से काफी पहले लोगों की मदद होगी।

इस अवसर पर निर्मला सीतारमण ने ‘भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग- समय के साथ यात्रा 2009-2022’ शीर्षक से एक सचित्र ई-पब्लिकेशन जारी किया, जो सीसीआई के प्रारंभिक वर्षों का दस्तावेज है और विभिन्न कदमों, कार्यों और कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देता है जिसने इस यात्रा में मदद की है। वित्त मंत्री ने उर्दू और पंजाबी भाषाओं में अनुवाद की गई सीसीआई की प्रतिस्पर्धा संबंधी पुस्तिकाओं का भी विमोचन किया। इन बुकलेट में कई विषयों के बारे में जानकारी दी गई है, जैसे- सीसीआई को कैसे बोली में हेराफेरी, व्यावसायिक गुटबाजी, प्रभुत्व के दुरुपयोग, ढिलाई आदि के बारे में सूचना दें। उर्दू और पंजाबी भाषाओं के अलावा इन पुस्तिकाओं का पहले 11 अन्य भाषाओं में अनुवाद किया जा चुका है जैसे- तेलुगू, बंगाली, मराठी, तमिल, मलयालम, कन्नड़, असमिया, गुजराती, उड़िया, हिंदी और अंग्रेजी।

कार्यक्रम के दौरान, सीसीआई के अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि भारत जैसे विशाल और विविधता वाले देश में क्षेत्रीय कार्यालय स्थापित करना प्रतिस्पर्धा के क्रियान्वयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि देश के वित्तीय हब (केंद्र) में सीसीआई की उपस्थिति से कई हितधारकों को आसानी होगी। इस क्षेत्र में इसको लेकर जानकारी बढ़ेगी, साथ ही हितधारकों की लंबे समय से चली आ रही मांग को भी पूरा करने में मदद मिलेगी।

सचिव (आई/सी) सीसीआई ज्योति जे. भनोट के धन्यवाद संबोधन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

12 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

15 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

15 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

16 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

1 day ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.