Categories: News-Headlines

वित्तीय वर्ष 2023-24 के दिसंबर, 2023 तक के लिए भारत सरकार के खातों की मासिक समीक्षा

भारत सरकार के दिसंबर 2023 तक के मासिक खाते को समेकित किया गया है और रिपोर्ट प्रकाशित की गई है।

सरकार को दिसंबर 2023 तक 20,71,939 करोड़ रुपये (संबंधित बजट अनुमान 2023-24 की कुल प्राप्तियों का 76.3 प्रतिशत) प्राप्त हुए हैं, जिसमें 17,29,931 करोड़ रुपये का कर राजस्व (केंद्र को शुद्ध), 3,12,358 करोड़ रुपये का गैर-कर राजस्व और 29,650 करोड़ रुपये की गैर-ऋण पूंजीगत प्राप्तियां शामिल हैं। गैर-ऋण पूंजीगत प्राप्तियों में 19,597 करोड़ रुपये की ऋणों की वसूली और 10,053 करोड़ रुपये की विविध पूंजीगत प्राप्तियां शामिल हैं। इस अवधि तक भारत सरकार द्वारा करों के हिस्से के हस्तांतरण के रूप में राज्य सरकारों को 7,47,288 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए गए हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में 1,37,851 करोड़ रुपये अधिक है।

भारत सरकार द्वारा किया गया कुल व्यय 30,54,217 करोड़ रुपये (संबंधित बजट अनुमान 2023-24 का 67.8 प्रतिशत) का है, जिसमें से 23,80,587 करोड़ रुपये राजस्व खाते पर और 6,73,630 करोड़ रुपये पूंजीगत खाते पर व्यय किए गए हैं। कुल राजस्व व्यय में से 7,48,207 करोड़ रुपये ब्याज के भुगतान पर व्यय किए गए हैं और 2,76,804 करोड़ रुपये प्रमुख सब्सिडियों पर व्यय किए गए हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

15 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

18 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

18 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

19 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.