भारत सरकार के अगस्त, 2021 माह तक के मासिक खाते को समेकित कर दिया गया है और उनकी रिपोर्ट प्रकाशित कर दी गई है। इनकी मुख्य बातें निम्नलिखित हैं:
भारत सरकार को अगस्त, 2021 तक 8,08,672 करोड़ रुपये (2021-22 के लिए कुल प्राप्तियों के बजट अनुमान का 40.9 प्रतिशत) प्राप्त हुए, जिसमें 6,44,843 करोड़ रुपये कर राजस्व (केन्द्र को मिली विशुद्ध राशि), 1,48,650 करोड़ रुपये का गैर कर राजस्व और 15,179 करोड़ रुपये की गैर ऋण पूंजीगत प्राप्तियां शामिल हैं। गैर ऋण पूंजीगत प्राप्तियों में 6,808 करोड़ रुपये की वसूली और विविध पूंजीगत प्राप्तियां 8,371 करोड़ रुपये हैं। भारत सरकार द्वारा अगस्त, 2021 तक करों में हिस्सेदारी के अंतरण के रूप में राज्य सरकारों को 2,12,606 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए गए।
भारत सरकार द्वारा कुल 12,76,681 करोड़ रुपये (2021-22 के लिए बजट अनुमान का 36.7 प्रतिशत) का व्यय किया गया, जिसमें से 11,04,813 करोड़ रुपये राजस्व खाते में गए और 1,71,868 करोड़ रुपये पूंजी खाते में गए। कुल राजस्व व्यय में से, 2,78,371 करोड़ रुपये ब्याज के भुगतान में और 1,47,398 करोड़ रुपये प्रमुख सब्सिडी के मद में व्यय हुए।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment