वित्तमंत्री निर्मला सीतारामन कहा है कि कैसीनो और ऑनलाइन गेमिंग के अंकित मूल्य पर 28 प्रतिशत जीएसटी लगाया जायेगा। जीएसटी परिषद की 51वीं बैठक के बाद आज नई दिल्ली में निर्मला सीतारामन ने कहा कि ऑनलाइन गेमिंग और कैसीनो पर 28 प्रतिशत जीएसटी पहली अक्तूबर से लागू किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जीएसटी लागू होने के छह महीने के बाद परिषद इसकी समीक्षा करेगी।
जीएसटी परिषद ने पिछली बैठक में कैसीनो, घुडदौड और ऑनलाइन गेमों में लगाए गए दाव के पूर्ण अंकित मूल्य पर 28 प्रतिशत जीएसटी लगाने की सिफारिश की थी। परिषद ने इस संबंध में स्पष्टता के लिए कानून में संशोधन की भी सिफारिश की थी। सीजीएसटी अधिनियम-2017 और आईजीएसटी-अधिनियम-2017 में कुछ संशोधन की सिफारिश की गई थी ताकि कैसीनो, घुड़दौड़ और ऑनलाइन गेमिंग के कराधान में स्पष्टता आ सके। बैठक में वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी तथा राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के वित्त मंत्रियों तथा वित्त मंत्रालय के अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment