विंग्स इंडिया-2024 प्रदर्शनी कल हैदराबाद के बेगमपेट हवाई अड्डे पर शुरू होगी। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया औपचारिक-रूप से इस आयोजन का शुभारंभ करेंगे। इसे नागरिक उड्डयन मंत्रालय और फिक्की के सहयोग से भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण आयोजित कर रहा है।
विंग्स इंडिया एशिया में सबसे बडी नागरिक उड्डयन प्रदर्शनी मानी जाती है। चार दिन के विंग्स इंडिया शो में नई पीढी के विमान, संबंधित उड्डयन सेवाएं, सहायक उद्योगों और पर्यटन क्षेत्र में प्रगति को दिखाया जाएगा।
यह आयोजन दुनियाभर के उड्डयन उद्योग से संबंधित पक्षों और प्रतिभागियों को एक मंच पर लाने, नवाचार दिखाने, सहयोग बढाने और कारोबार के नये अवसर तलाशने का मौका देगा। इस बार विंग्स इंडिया का विषय है-अमृतकाल में भारत का विश्व से जुडाव।
इस आयोजन में सौ से अधिक देशों के लगभग डेढ हजार डेलीगेट, कारोबारी जगत के करीब पांच हजार प्रतिनिधियों और एक लाख से अधिक दर्शकों के शामिल होने की उम्मीद है। इस शो में नवीनतम बोइंग विमान 777-9 और एयर बस ए-350 को पहली बार दिखाया जाएगा।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment