Categories: News-Headlines

वार्षिक अमरनाथ यात्रा के पहले दिन आज सात हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन किए

जम्मू-कश्मीर में, वार्षिक अमरनाथ यात्रा के पहले दिन आज सात हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन किए। अधिकारियों ने बताया कि चार हजार 735 श्रद्धालु बालतल मार्ग से यात्रा के लिए रवाना हुए जबकि ढाई हजार श्रद्धालुओं ने पहलगाम मार्ग से यात्रा शुरू की।

चार हजार चार सौ सोलह श्रद्धालुओं का दूसरा जत्‍था जम्‍मू के यात्री निवास से बालतल और नुनवां के आधार शिविरों में पहुंचेगा और यहां से कल यात्रा जारी रखेगा।

अगले दो महीने तक चलने वाली इस यात्रा को सुचारू रूप से चलाने के लिए जम्‍मू कश्‍मीर के नागरिक और सुरक्षा प्रतिष्‍ठानों ने व्‍यापक प्रबंध किए हैं।

उप-राज्‍यपाल मनोज सिन्‍हा ने अमरनाथ यात्रा के लिए राजभवन में बनाए गये नियंत्रण कक्ष में आज एक समीक्षा बैठक की अध्‍यक्षता की।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

2 days ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

2 days ago

This website uses cookies.