भारतीय वायु सेना के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों, जिन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, को सम्मानित करने के लिए 15 मार्च, 2023 को नई दिल्ली स्थित वायु सेना स्टेशन में एक समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी.आर. चौधरी ने इसकी गरिमा बढ़ाई। इस समारोह में राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पदक जीतने वाले 26 खिलाड़ियों, अंतर-सेवा/राष्ट्रीय चैंपियनशिप में विजेता भारतीय वायु सेना की तीन टीमों और सहायक कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
इस समारोह के दौरान वायु सेना प्रमुख (सीएएस) ने आईएएफ खिलाड़ियों की उपलब्धियों को रेखांकित और भारतीय वायु सेना की खेल विवरणिका का अनावरण किया।
उन्होंने अपने संबोधन में भारतीय वायु सेना के खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धियों के लिए उनके प्रदर्शन की सराहना की। सीएएस ने खिलाड़ियों को बधाई देने के साथ उन्हें सलाह दी कि वे कड़ी मेहनत करना जारी रखें और खेल के क्षेत्र में भारतीय वायु सेना का नाम रौशन करें।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment