Categories: News-Headlines

वाणिज्य विभाग ने एसईजेड इकाइयों के लिए वर्क फ्रॉम होम (WFH) को उदार बनाने के लिए एसईजेड नियमों में संशोधन किया

वाणिज्य विभाग ने एसईजेड इकाइयों के लिए वर्क फ्रॉम होम को उदार बनाने के लिए एसईजेड नियमों में और संशोधन किया था। वाणिज्य विभाग ने एसईजेड इकाइयों के लिए वर्क फ्रॉम होम (डब्ल्यूएफएच) को सक्षम बनाने के लिए दिनांक 14.07.2022 की अधिसूचना के द्वारा एक नया नियम 43ए समावेशित करने के लिए विशेष आर्थिक जोन (एसईजेड) नियमों में संशोधन किया है। इसके अतिरिक्त, वाणिज्य विभाग ने सभी एसईजेड में संशोधित नियम के कार्यान्वयन को विवेकपूर्ण बनाने के लिए दिनांक 12.08.2022 के निर्देश के माध्यम से एक मानक प्रचालन प्रक्रिया (एसओपी) भी जारी की थी।

नियम 43ए की अधिसूचना तथा दिनांक 12.08.2022 के निर्देश के जारी होने के बाद, वाणिज्य विभाग को नास्कॉम तथा डब्ल्यूएफएच सुविधा में और अधिक लचीलापन की मांग करने वाली इकाइयों से और भी अभ्यावेदन प्राप्त हुए। इस मामले की हितधारकों के परामर्श के साथ वाणिज्य विभाग में जांच की गई तथा तदनुसार, नियम 43ए को दिनांक 08.12.2022 की अधिसूचना संख्या जीएसआर 868 (ई) के द्वारा नए नियम से प्रतिस्थापित कर दिया गया। इस अधिसूचना की मुख्य विशेषताएं निम्नलिखित हैं:

डब्ल्यूएफएच व्यवस्था को सभी हितधारकों के साथ किए गए परामर्श के आधार पर उल्लेखनीय रूप से उदारीकृत बनाया गया है।

अनुमतियों पर आधारित पिछली व्यवस्था को सूचना आधारित व्यवस्था में परिवर्तित कर दिया गया है।

डब्ल्यूएफएच एसईजेड यूनिट के सभी कर्मचारियों को 100 प्रतिशत तक प्रदान किया जा सकता है।

डब्ल्यूएफएच को 31.12.2023 तक की अनुमति दी गई।

पहले की व्यवस्था के तहत पहले से ही डब्ल्यूएफएच की सुविधा का लाभ उठाने वाली इकाइयां 31-01-2023 तक ईमेल कर सकती हैं।

भविष्य में डब्ल्यूएफएच की सुविधा की इच्छा व्यक्त करने वाली इकाइयां डब्ल्यूएफएच के आरंभ होने या उससे पहले की तिथि पर एक सूचना ईमेल कर सकती हैं।

महामारी द्वारा उत्पन्न बाधाओं के बाद, विशेष रूप से आईटी/आईटीईएस सेक्टर में काम करने का हाइब्रिड मोड एक मानदंड बन गया है। आईटी/आईटीईएस उद्योग के प्रतिनिधियों ने विशेष आर्थिक जोन (एसईजेड) में इकाइयों को काम करने के हाइब्रिड मोड को अपनाने तथा एसईजेड इकाइओं के कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम (डब्ल्यूएफएच) की सुविधा प्रदान करने में सक्षम बनाने के लिए वाणिज्य मंत्रालय के समक्ष प्रतिनिधित्व किया था। यह निर्णय उद्योग जगत की वास्तविक आवश्यकताओं को और इस सुविधा से टियर-2 तथा टियर-3 शहरों की अर्थव्यवस्थाओं को होने वाले लाभ के दायरे को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

10 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

14 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

14 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

15 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

1 day ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.