Categories: News-Headlines

वाइस एडमिरल अतुल आनंद ने नौसेना संचालन के महानिदेशक (DGNO) का पदभार संभाला

वाइस एडमिरल अतुल आनंद, एवीएसएम, वीएसएम ने 01 अप्रैल 2023 को नौसेना संचालन महानिदेशक के रूप में पदभार ग्रहण किया।

रियर एडमिरल अतुल आनंद को भारतीय नौसेना की कार्यकारी शाखा में 01 जनवरी 1988, को कमीशन किया गया था। वह नेशनल डिफेंस एकेडमी, (71वां कोर्स, डेल्टा स्क्वाड्रन), डिफेंस सर्विसेज कमांड एंड स्टाफ कॉलेज, मीरपुर (बांग्लादेश) और नेशनल डिफेंस कॉलेज, नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं। उन्होंने अमेरिका के हवाई स्थित एशिया पैसिफिक सेंटर फॉर सिक्योरिटी स्टडीज में प्रतिष्ठित एडवांस सिक्योरिटी को-ऑपरेशन कोर्स में भी भाग लिया है। उनकी शैक्षणिक योग्यता में एमफिल, एमएससी (डिफेंस एंड स्ट्रेटेजिक स्टडीज), मास्टर्स इन डिफेंस स्टडीज और बीएससी की डिग्री शामिल है।

वाइस एडमिरल अतुल आनंद को कर्मठता से सेवा करने के लिए अतिविशिष्ट सेवा पदक और विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। उन्होंने अपने नौसैनिक जीवन में कई महत्वपूर्ण नियुक्तियों पर काम किया है, जिनमें टीआरवी ए72 में टारपीडो रिकवरी पोत, मिसाइल बोट भारतीय नौसेना पोत चटक, कार्वेट भारतीय नौसेना पोत खुकरी और विध्वंसक भारतीय नौसेना पोत मुंबई की कमान शामिल हैं। उन्होंने भारतीय नौसेना जहाजों शारदा, रणविजय और ज्योति के नेविगेटिंग ऑफिसर के रूप में भी काम किया है। इसके अलावा वह सी हैरियर स्क्वाड्रन आईएनएएस 300 के डायरेक्शन ऑफिसर और विध्वंसक भारतीय नौसेना पोत दिल्ली के कार्यकारी अधिकारी थे। उनकी महत्वपूर्ण स्टाफ नियुक्तियों में संयुक्त निदेशक स्टाफ रिक्वायरमेंट्स, डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन में डायरेक्टिंग स्टाफ, डायरेक्टर नेवल ऑपरेशंस और डायरेक्टर नेवल इंटेलिजेंस (ऑप्स) शामिल हैं। उन्होंने रक्षा मंत्रालय (नौसेना) के एकीकृत मुख्यालय में प्रधान निदेशक नौसेना संचालन और प्रधान निदेशक रणनीति, अवधारणाओं और परिवर्तन के रूप में भी काम किया है। फ्लैग ऑफिसर के रूप में, उन्होंने नौसेना स्टाफ के सहायक प्रमुख (विदेशी सहयोग और इंटेलिजेंस), राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खडकवासला में डिप्टी कमांडेंट और मुख्य प्रशिक्षक, महाराष्ट्र नौसेना क्षेत्र के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग और कर्नाटक नौसेना क्षेत्र के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग के रूप में कार्य किया है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

14 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

18 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

18 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

19 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.