सरकार ने आज कहा कि वर्ष 2024 में अप्रैल से दिसंबर के दौरान देश में कोयला आयात में आठ दशमलव चार प्रतिशत की कमी आई है। कोयला मंत्रालय ने कहा कि इस अवधि में कोयला आयात एक सौ तिरासी दशमलव चार-दो मिलियन टन रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह दो सौ दशमलव एक-नौ मिलियन टन था।
इसके परिणामस्वरूप लगभग बयालीस हजार तीन सौ करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा की बचत हुई। मंत्रालय ने कहा कि बिजली क्षेत्र को छोड़कर गैर-विनियमित क्षेत्र में अधिक गिरावट देखी गई, जिसमें आयात में साल-दर-साल बारह दशमलव शून्य एक प्रतिशत की कमी आई। मंत्रालय ने कहा कि कोयला आधारित बिजली उत्पादन में अप्रैल से दिसंबर 2024 के दौरान पिछले वर्ष की तुलना में तीन दशमलव पांच-तीन प्रतिशत की वृद्धि हुई।
कोयला आधारित ताप विद्युत संयंत्रों के लिए आयात में उन्नतीस दशमलव आठ प्रतिशत की कमी आई। मंत्रालय ने कहा कि घरेलू कोयला उत्पादन बढ़ाने और आयात कम करने की दिशा में सरकार के प्रयासों से इस अवधि के दौरान कोयला उत्पादन में छह प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment