Categories: News-Headlines

वर्ष 2023 के समाप्त होने से पूर्व ही सड़कों की संचालन लागत वर्तमान 40% से घटकर 9% हो जाएगी: नितिन गडकरी

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने विश्वास व्यक्त किया है कि इस वर्ष 2023 के समाप्त होने से पूर्व ही सड़कों की संचालन लागत वर्तमान 40 प्रतिशत से घटकर नौ प्रतिशत हो जाएगी और निर्यात क्षेत्र के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारत अधिक प्रतिस्पर्धी होगा। वे आज नई दिल्ली में एक मीडिया हाउस द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। सड़क सुरक्षा के बारे में बात करते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि सरकार सड़कों पर संकेतों से लेकर चिन्हित करने तक अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप सभी उपाय कर रही है। स्थिति को चिंताजनक बताते हुए उन्होंने कहा कि भारत, विश्व में सड़क दुर्घटनाओं में नंबर एक स्थान पर है। सरकार लोगों को विशेषकर युवाओं और बच्चों को सड़क-सुरक्षा के बारे में जानकारी प्रदान कर रही है।

बुनियादी ढांचे के बारे में बात करते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जल, बिजली, परिवहन और संचार को प्राथमिकता दी है, इसलिए सुदृढ़ बुनियादी ढांचे के निर्माण पर ध्यान केंद्रित किया गया है। उन्होंने निर्बाध अंतरराज्यीय कनेक्टिविटी के लिए सरकार की एक्सप्रेस-वे, राष्ट्रीय राजमार्ग और सुरंग परियोजनाओं के बारे में जानकारी दी। नितिन गडकरी ने कहा कि वर्ष 2024 के समापन से पूर्व भारत का राष्ट्रीय राजमार्ग सड़क बुनियादी ढांचा अमरीकी मानक के समान होगा।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

22 hours ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

1 day ago

This website uses cookies.