Categories: News-Headlines

वर्ष 2021-22 के दौरान कोयला उत्पादन 77 करोड़ बीस लाख टन का हुआ

केन्‍द्रीय कोयला मंत्री प्रल्‍हाद जोशी ने कहा है कि सरकार ने पिछले आठ सालों में कोयला क्षेत्र को और अधिक प्रतिस्‍पर्धी बनाने के लिए कई सुधार किये हैं। उन्‍होंने कहा कि सरकार कोयला खण्‍डों के आवंटन के बाद जल्‍दी कोयला उत्‍पादन करने पर कोयला खान मालिकों को प्रोत्‍साहन राशि दे रही है। आज नई दिल्‍ली में पहले राष्‍ट्रीय कोयला सम्‍मेलन और प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद केन्‍द्रीय कोयला मंत्री ने ये जानकारी दी। सम्‍मेलन का विषय है:- भारतीय कोयला क्षेत्र, आत्‍मनिर्भर भारत की ओर सतत् खनन। कोयला मंत्री ने बताया कि वर्ष 2021-22 के दौरान देश के कोयला क्षेत्र में आठ दशमलव आठ प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करते हुए 772 मिलियन टन कोयला का रिकॉर्ड उत्‍पादन हुआ। उन्‍होंने बताया कि कोयले की नीलामी की चौथी किस्‍त पूरी हो चुकी है और पांचवीं किस्‍त की प्रक्रिया चल रही है।

Leave a Comment

Recent Posts

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More

25 minutes ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More

25 minutes ago

NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सभी फास्टटैग जारीकर्ता बैंकों को निर्देश जारी किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More

25 minutes ago

जनगणना के तहत मकानों की गिनती का पहला चरण आज से कई राज्यों में शुरू

जनगणना के तहत मकानों की गिनती का पहला चरण आज से कई राज्यों में शुरू… Read More

2 hours ago

अमेरिका ने रूस या ईरान से तेल की खरीद पर प्रतिबंधों में कोई और छूट देने से इनकार किया

अमरीका ने रूस या ईरान से तेल की खरीद पर प्रतिबंधों में कोई और छूट… Read More

2 hours ago

IOS सागर मालदीव के माले से छह दिवसीय पारगमन पूरा करने के बाद थाईलैंड के फुकेट पहुंचा

हिंद महासागर पोत (आईओएस) सागर 14 अप्रैल 2026 को मालदीव के माले से छह दिवसीय… Read More

14 hours ago

This website uses cookies.