वर्ष 2020-21 में 810934 मीट्रिक टन जैविक कपास का उत्पादन हुआ है, जबकि इसकी तुलना में 2019-20 के दौरान 335712 मीट्रिक टन और 2018-19 में 312876 मीट्रिक टन जैविक कपास की पैदावार हुई थी। इससे पता चलता है कि जैविक कपास की उपज कम नहीं हो रही है। पिछले पांच वर्षों के दौरान उत्पादन का राज्यवार विवरण संलग्न किया गया है।
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग जैविक कपास की उपज और उत्पादकता बढ़ाने के उद्देश्य से 15 प्रमुख कपास उत्पादक राज्यों में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (एनएफएसएम) के तहत कपास विकास कार्यक्रम लागू कर रहा है। आईसीएआर – केन्द्रीय कपास अनुसंधान संस्थान (सीआईसीआर) देश में जैविक कपास के उत्पादन वृद्धि के लिए प्रौद्योगिकी के विकास तथा शोधन हेतु अनुसंधान कार्य कर रहा है। सरकार, परम्परागत कृषि विकास योजना (पीकेवीवाई) नामक एक समर्पित परियोजना के माध्यम से भी जैविक खेती को बढ़ावा दे रही है।
2016-21 के दौरान जैविक कपास का राज्यवार उत्पादन
उत्पादन मात्रा (मीट्रिक टन)
राज्य
2016-17
2017-18
2018-19
2019-20
2020-21
मध्य प्रदेश
74027.06
82737.87
91925.51
84701.23
383133.39
महाराष्ट्र
21455.54
33447.94
58423.37
63720.49
168009.36
गुजरात
22364.55
55858.71
51020.28
55898.80
85782.60
उड़ीसा
23034.40
58545.71
74001.57
103312.96
106495.89
राजस्थान
13625.58
15412.85
34033.27
23211.39
59173.79
कर्नाटक
20.08
578.86
363.35
1152.12
2998.09
तमिलनाडु
0.00
0.00
1790.42
2369.82
3771.77
तेलंगाना
439.26
856.00
1316.74
1343.86
1561.88
बिहार
0.00
0.00
1.16
1.16
7.47
कुल
154966
247438
312876
335712
810934
भारी उद्योग राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने आज राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment