Categories: News-Headlines

वरिष्ठ राजनयिक प्रदीप कुमार रावत को चीन का अगला राजदूत नियुक्त किया गया

वरिष्ठ राजनयिक प्रदीप कुमार रावत को सोमवार को चीन का अगला राजदूत नियुक्त किया गया। भारतीय विदेश सेवा के 1990 बैच के अधिकारी रावत फिलहाल नीदरलैंड में भारतीय दूत के रूप में अपनी सेवा दे रहे हैं।

विदेश मंत्रालय ने एक संक्षिप्त बयान में कहा, ‘उनके शीघ्र ही नयी जिम्मेदारी संभाल लेने की संभावना है।’

रावत विकरम मिश्री की जगह लेंगे। उनकी नियुक्ति पूर्वी लद्दाख में दोनों देशों के बीच सीमा को लेकर चल रह टकराव के बीच हुई है। वह पहले हांगकांग और बीजिंग में काम कर चुके हैं।

रावत ने सितंबर, 2017 से दिसंबर, 2020 तक इंडोनेशिया एवं तिमोर-लेस्ते में राजदूत के रूप में अपनी सेवा दी है। वह धाराप्रवाह चीनी भाषा बोलते हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

1 day ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

2 days ago

This website uses cookies.