वंदे भारत स्लीपर क्लास ट्रेन का ट्रायल अगले दो महीने में शुरू हो जाएगा। फिलहाल वंदे भारत एक्सप्रेस में सिर्फ चेयर कार की सुविधा उपलब्ध हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली में कहा कि लोगों की ओर से वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलाने की मांग की जा रही थी। यह भारत की पहली स्वदेशी सेमी हाई स्पीड ट्रेन है। उन्होंने कहा कि अगले पांच वर्षों में सरकार रेलवे के बुनियादी ढांचे के विकास और यात्रियों को आरामदायक सफर प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करेगी।
अश्विनी वैष्णव ने बताया कि पिछले दस वर्षों में 35 हजार किलोमीटर रेल ट्रैक बनाए गए हैं। मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि सरकार निम्न आय वर्ग को आरामदायक यात्रा प्रदान करने पर ध्यान दे रही है। उन्होंने यह भी कहा कि अमृत भारत ट्रेनों का उत्पादन बढ़ाने पर भी काम चल रहा है।
रेल मंत्री ने कहा कि गर्मी के मौसम में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के लिए, भारतीय रेलवे ने लगभग 20 हजार विशेष ट्रेनें संचालित की हैं, जिनमें लगभग चार करोड़ यात्रियों ने सफर किया।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment