आम चुनाव 2024 के पांचवें चरण का मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ। कुल मिलाकर 49 संसदीय क्षेत्र में शाम 7:45 बजे तक लगभग 57.47 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। विभिन्न राज्यों के कई हिस्सों में जहां आज मतदान किया गया है, गर्म मौसम का सामना करते हुए मतदाता बड़ी संख्या में घरों से बाहर निकले। मतदान शाम छह बजे बंद हो गया, लेकिन बड़ी संख्या में मतदाता इसके बाद भी मतदान केंद्रों पर कतार में खड़े रहे। जम्मू-कश्मीर के बारामूला में मतदान पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहा और शाम 7.45 बजे तक 54.49 प्रतिशत मतदान हुआ, और यह 35 वर्षों में सबसे अधिक मतदान था। बिहार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड, महाराष्ट्र, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल, ऐसे राज्य/केंद्र-शासित प्रदेश हैं, जहां इस चरण में चुनाव हुए। कुल 695 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे।
सभी निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान सुचारु और शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार के नेतृत्व में आयोग ने निर्वाचन आयुक्त (ईसी) ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू के साथ दिन के दौरान मतदान प्रक्रिया के प्रत्येक पहलू पर कड़ी नजर रखी और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। मतदाताओं के लिए बिना किसी डर या भय के वोट डालने के लिए अनुकूल माहौल बनाने के लिए कड़े सुरक्षा उपाय किए गए थे। अलग-अलग इलाकों में गर्मी की स्थिति को छोड़कर मौसम काफी हद तक सामान्य रहा।
पांचवें चरण में राज्यवार अनुमानित मतदान प्रतिशत (शाम 7:45 बजे)
क्र.सं.
राज्य/केंद्र-शासित प्रदेश
संसदीय क्षेत्र की सं.
अनुमानित मतदान %
1
बिहार
05
52.60
2
जम्मू-कश्मीर
01
54.49
3
झारखंड
03
63.00
4
लद्दाख
01
67.15
5
महाराष्ट्र
13
48.88
6
ओडिशा
05
60.72
7
उत्तर प्रदेश
14
57.79
8
पश्चिम बंगाल
07
73.00
9
कुल मिलाकर आठ राज्यों/केंद्र-शासित प्रदेशों (49 संसदीय क्षेत्र)
49
57.47
अगले चरण (चरण 6) का मतदान 25 मई, 2024 को 8 राज्यों/केंद्र-शासित प्रदेशों के 58 संसदीय क्षेत्रों (अनंतनाग-राजौरी संसदीय क्षेत्र में स्थगित मतदान सहित) में निर्धारित है।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment