Categories: News-Headlines

लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में 8 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की 58 सीटों पर शांतिपूर्ण मतदान; शाम 7:45 बजे तक 59.06 प्रतिशत मतदान दर्ज

आम चुनाव 2024 के छठे चरण का मतदान 58 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में शुरू हुआ। शाम 7:45 बजे तक लगभग 59.06 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। देश के कुछ हिस्सों में गर्म मौसम के बावजूद, मतदाताओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आई और वे देश भर में अपना वोट डालने के लिए धैर्यपूर्वक कतार में खड़े देखे गए। मतदान समाप्ति के निर्धारित समय तक कुछ मतदान केन्द्रों पर बड़ी संख्या में मतदाता कतार में थे।

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग-राजौरी संसदीय क्षेत्र में मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा और शाम 7.45 बजे तक 52.28 प्रतिशत मतदान हुआ, जो कई दशकों में सबसे अधिक है। इसके साथ ही केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में आम चुनाव 2024 में, घाटी के तीन संसदीय क्षेत्रों श्रीनगर (38.49 प्रतिशत), बारामूला (59.1 प्रतिशत) और अनंतनाग-राजौरी (शाम 7:45 बजे तक 52.28 प्रतिशत) में मतदान हुआ है जो कई दशकों में सबसे अधिक है।

बिहार, जम्मू और कश्मीर, हरियाणा, झारखंड, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल, ऐसे राज्य/केंद्र शासित प्रदेश हैं, जहां इस चरण में मतदान हुआ। कुल 889 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे।

सभी निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान सुचारु और शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार और निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू ने भी अपने-अपने मतदान केंद्रों पर अपने परिवारों के साथ मतदान किया। उन्होंने दिन भर मतदान प्रक्रिया के हर पहलू पर कड़ी नजर रखी और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। मतदाताओं के लिए बिना किसी डर या भय के वोट डालने के लिए अनुकूल माहौल बनाने के लिए कड़े सुरक्षा उपाय किए गए थे।

सीईसी राजीव कुमार (बीच में), ईसी ज्ञानेश कुमार (बाएं) और डॉ. सुखबीर सिंह संधू (दाएं) दिल्ली में मतदान के बाद अपने परिवारों के साथ

शाम 7:45 बजे तक 59.06 फीसदी मतदान का अनुमानित आंकड़ा ईसीआई के वोटर टर्नआउट ऐप पर राज्य/पीसी/एसी के अनुसार अपडेट किया जाएगा। इसके अलावा यह राज्य/पीसी/एसीवार आंकड़ों के अलावा कुल चरणवार आंकड़े भी प्रदान करेगा। अतिरिक्त रूप से आयोग ने हितधारकों की सुविधा के लिए 23:45 बजे मतदाता मतदान के आंकड़ों के साथ एक और प्रेस नोट जारी करेगा। हितधारकों के लिए वोटर टर्नआउट ऐप पर सीधे देखने के लिए लाइव अपडेट उपलब्ध हैं।

चरण-6 में राज्यवार अनुमानित मतदान प्रतिशत (शाम 7:45 बजे)

क्रम संख्या

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश

पीसी की संख्या

अनुमानित मतदान प्रतिशत

1
बिहार
08
53.30

2
हरियाणा
10
58.37

3
जम्मू और कश्मीर
01
52.28

4
झारखण्ड
04
62.74

5
एनसीटी दिल्ली
07
54.48

6
ओडिशा
06
60.07

7
उत्तर प्रदेश
14
54.03

8
पश्चिम बंगाल
08
78.19

 
उपरोक्त 8 राज्य/केंद्रशासित प्रदेश
58
59.06

निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मतदान दिवस के एक दिन बाद उम्मीदवारों या उनके अधिकृत मतदान एजेंटों की उपस्थिति में चुनाव पत्रों की जांच की जाती है। वहीं, पुनर्मतदान, यदि कोई हो, कराने का निर्णय भी लिया जाता है। कुछ मतदान दल भौगोलिक/सामग्री स्थितियों के आधार पर मतदान दिवस के बाद लौट आते हैं। आयोग, जांच के बाद और पुनर्मतदान की संख्या/शेड्यूल के आधार पर 30.05.2024 तक अद्यतन मतदाता आंकड़ों को प्रकाशित करेगा।

ओडिशा में संसदीय क्षेत्रों के साथ-साथ 42 विधानसभा क्षेत्रों के लिए भी मतदान हुआ। पूरे राज्‍य में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए लोगों में बेहद उमंग और उत्‍साह नजर आया। राज्‍य में शाम 7:45 बजे तक 60.07% मतदान दर्ज किया गया। पीवीटीजी मतदाताओं को नामांकित करने और उन्‍हें मतदान के लिए प्रेरित करने के आयोग के ठोस प्रयास तब सफल नजर आए जब उन्होंने तटीय राज्य के मतदान केन्‍द्रों पर वोट डालने के बाद अपनी स्याही लगी उंगलियों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।

चरण 6 के समापन के साथ, अब 28 राज्यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों और 486 संसदीय क्षेत्रों में आम चुनाव 2024 के लिए मतदान पूरा हो गया है। अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, आंध्र प्रदेश की राज्य विधानसभाओं और ओडिशा राज्य विधानसभा की 105 विधानसभा सीटों के लिए भी आम चुनाव में मतदान पूरा हो गया है।

8 राज्यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों के 57 संसदीय क्षेत्रों के लिए अगले और अंतिम चरण (चरण 7) का मतदान 1 जून, 2024 को होगा।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

14 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

17 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

18 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

18 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.