Categories: News-Headlines

लोकसभा चुनाव के पहले चरण का प्रचार तेज, मतदान के केवल दो दिन बचे

लोकसभा चुनाव के पहले चरण का प्रचार तेज हो गया है। मतदान के केवल दो दिन बचे हैं। राजनीतिक दलों के प्रमुख नेता रैलियां और रोड शो कर रहे हैं। इस चरण में 17 राज्यों की एक सौ दो लोकसभा सीट और सिक्किम विधानसभा की 32 तथा अरुणाचल प्रदेश की 60 विधानसभा सीट पर 19 अप्रैल को मतदान होगा।

प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेन्‍द्र मोदी असम में एनडीए उम्मीदवारों के प्रचार के लिए आज शाम गुवाहाटी पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री मोदी कल नलबाड़ी में एक रैली को संबोधित करेंगे। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी आज जोरहाट में पार्टी उम्मीदवार गौरव गोगोई के समर्थन में रोड शो करेंगी। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी इस सप्‍ताह बराक घाटी में चुनाव प्रचार करेंगी।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज तमिलनाडु के कृष्णागिरि और तिरुवन्नामलाई में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करेंगे और रोड शो करेंगे।

कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज दीमापुर में चुनावी रैली को संबोधित करने के लिए नागालैंड जाएंगे।

The post लोकसभा चुनाव के पहले चरण का प्रचार तेज, मतदान के केवल दो दिन बचे appeared first on insamachar.

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

12 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

15 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

16 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

16 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.