Categories: News-Headlines

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए नामांकन दाखिल करने का आज अंतिम दिन

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में नामांकन पत्र दाखिल करने का आज आखिरी दिन है। इस चरण में 12 राज्‍यों और केन्‍द्रशासित प्रदेशों की 94 सीटों के लिए सात मई को वोट डाले जाएंगे। लोकसभा चुनाव के अन्‍य चरणों के लिए प्रचार तेज हो गया है। राजनीतिक दलों के प्रमुख नेता जनसभाएं और घर-घर जाकर प्रचार कर रहे हैं।

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में आज 17 राज्‍यों और 4 केन्‍द्रशासित प्रदेशों की एक सौ दो सीटों के लिए मतदान हो रहा है। इनमें 11 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए और 18 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं।

इस चरण में तमिलनाडु के सभी 39 सीटों, राजस्‍थान की 12, उत्‍तर प्रदेश की 8, मध्‍य प्रदेश की 6, महाराष्‍ट्र, उत्‍तराखंड और असम की पांच-पांच, बिहार की 4, पश्चिम बंगाल की 3, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश की दो-दो, त्रिपुरा, सिक्किम, मिजोरम, नागालैंड, जम्‍मू-कश्‍मीर और अंडमान निकोबार, पुदुचेरी, लक्षद्वीप और मणिपुर की एक-एक सीट के लिए मतदान हो रहा है। मणिपुर के दूसरे निर्वाचन क्षेत्र के कुछ भाग के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं, शेष भाग में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा।

The post लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए नामांकन दाखिल करने का आज अंतिम दिन appeared first on insamachar.

Leave a Comment

Recent Posts

NLDSL और महाराष्ट्र ने राज्य की रसद व्यवस्था को मजबूत करने और विकसित भारत का समर्थन करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More

1 hour ago

परिसीमन का विरोध करने वाले SC/ST सीट बढ़ोतरी के भी विरोधी हैं: गृह मंत्री अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More

1 hour ago

प्रधानमंत्री ने सांसदों से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संशोधन के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More

5 hours ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री… Read More

7 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीकार किया कि महत्वपूर्ण… Read More

10 hours ago

This website uses cookies.