Categories: News-Headlines

लोकसभा के 14 सदस्‍यों और राज्‍यसभा के एक सदस्‍य को अनुचित व्‍यवहार के लिए संसद के शीतकालीन सत्र की शेष बैठकों से निलंबित

लोकसभा के 14 सदस्‍यों और राज्‍यसभा के एक सदस्‍य को अनुचित व्‍यवहार के लिए संसद के शीतकालीन सत्र की शेष बैठकों से निलंबित कर दिया गया है।लोकसभा में भोजनावकाश के बाद संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कांग्रेस के पांच सदस्‍यों को निलंबित करने का प्रस्‍ताव पेश किया। टी.एन प्रतापन, राम्‍या हरिदास, एस. जोतिमणि, डीन कुरयाकोस और हिबि एडन को निलंबित करने का प्रस्‍ताव ध्‍वनिमत से मंजूर कर लिया गया। इसके बाद नौ और सदस्‍यों को अनुचित व्‍यवहार के लिए निलंबित कर दिया गया। इन सदस्‍यों में कांग्रेस के श्रीकंडम, बेनि- बेहान्न, मोहम्‍मद जावेद और मणिकम टैगोर, मार्क्‍सवादी कम्‍युनिस्‍ट पार्टी के पी.आर नटराजन और एस. वेंकटेशन, डीएमके की कणिमोझी और एस.आर. प्रतिबान तथा भारतीय कम्‍युनिस्‍ट पार्टी के सुब्‍बारायन शामिल हैं।

राज्‍यसभा में तृणमूल कांग्रेस सांसद डेरेक ओ ब्रायन को निलंबित कर दिया गया। स्‍थगन के बाद दोपहर 12 बजे राज्‍यसभा की कार्यवाही शुरू होने पर सभापति जगदीप धनखड ने अनुचित व्‍यवहार के लिए डेरेक ओ ब्रायन का नाम लिया। इसके बाद राज्‍यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल ने उन्‍हें निलंबित करने का प्रस्‍ताव पेश किया जिसे ध्‍वनिमत से स्‍वीकार कर लिया गया। सभापति के कई बाद निर्देश देने के बावजूद श्री ओ ब्रायन के सदन छोडने से इंकार करने पर उनके अनुचित व्‍यवहार और सभापति की आज्ञा की अवहेलना करने से जुडे मामले को विशेषाधिकार समिति को भेजने का प्रस्‍ताव पेश किया गया। समिति से तीन महीने के भीतर रिपोर्ट देने को कहा गया है।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

8 hours ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

16 hours ago

This website uses cookies.