लोकसभा की तीन और विधानसभा की सात सीटों के लिए हुए उप-चुनाव की मतगणना आज हो रही है। पंजाब, उत्तर प्रदेश, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश, झारखंड और दिल्ली की इन सीटों पर 23 जून को वोट डाले गए थे।
पंजाब में संगरूर लोकसभा सीट मुख्यमंत्री भगवंत मान के विधानसभा चुनाव में धुरी निर्वाचन क्षेत्र से चुने जाने के बाद खाली हुई थी।
उत्तर प्रदेश में रामपुर लोकसभा सीट आजम खान के रामपुर विधानसभा सीट पर जीत हासिल करने के बाद रिक्त हुई थी, जबकि आजमगढ़ लोकसभा सीट समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा करहल विधानसभा सीट जीतने के बाद खाली हुई।
दिल्ली में राजेंद्र नगर विधानसभा सीट आम आदमी पार्टी के विधायक राघव चड्ढा के राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद खाली हुई है।
त्रिपुरा की चार विधानसभा सीटों- बोरोडवली टाउन, अगरतला, सूरमा और जुवराजनगर पर 23 जून को मतदान हुआ था।
आंध्र प्रदेश में अत्मापुर विधानसभा सीट इस वर्ष फरवरी में वाई एस आर कांग्रेस के विधायक मेकापति गौतम रेड्डी के निधन के बाद खाली हुई थी।
झारखंड की मांडर विधानसभा सीट बंधू तिर्की के आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में दोषी पाए जाने से अयोग्य घोषित होने के बाद रिक्त हुई थी।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment