Categories: News-Headlines

लोकसभा की कार्यवाही मणिपुर हिंसा के मुद्दे पर विपक्ष के हंगामे के कारण दिनभर के लिए स्‍थगित

लोकसभा की कार्यवाही मणिपुर हिंसा के मुद्दे पर विपक्ष के हंगामे के कारण दिनभर के लिए स्‍थगित कर दी गई है।सदन की कार्यवाही पहले स्थगन के बाद दो बजे शुरू होने पर विपक्षी सदस्यों ने मणिपुर मुद्दे को लेकर फिर हंगामा करना शुरू कर दिया। सत्‍ता पक्ष के सदस्यों ने भी नारेबाजी की। पीठासीन अधिकारी ने सदस्यों से शांत रहने को कहा, लेकिन संभव न होने पर सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्‍थगित कर दी। इससे पहले आज सुबह सदन की बैठक शुरू होने पर कांग्रेस, डीएमके, तृणमूल कांग्रेस, जनता दल यूनाइटेड और अन्‍य सदस्‍य नारे लगाते हुए सदन के बीचों-बीच आ गए। वे सदन में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के बयान की मांग कर रहे थे। पीठासीन अधिकारी ने सदस्यों से अपनी सीट पर जाने को कहा, लेकिन वे विरोध करते रहे। पीठासीन अधिकारी ने प्रश्‍नकाल चलाने की कोशिश की लेकिन हंगामे कारण ऐसा नहीं हो पाया। बाद में सदन की कार्यवाही दिन के दो बजे तक के लिए स्‍थगित कर दी गई।

राज्‍यसभा में आज कार्यवाही शुरू होने पर सभापति जगदीप धनखड़ ने मणिपुर हिंसा और अन्‍य मुद्दों पर विपक्षी सदस्यों के स्‍थगन प्रस्‍ताव पर चर्चा की अनुमति नहीं दी। विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने मणिपुर मुद्दे पर चर्चा कराने और प्रधानमंत्री के बयान की मांग की। कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, डीएमके, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, वाम दल, आम आदमी पार्टी और समाजवादी पार्टी सहित असंतुष्‍ट विपक्षी सदस्यों ने सदन से वॉकआउट किया। बाद में शून्यकाल और प्रश्‍नकाल हुआ। भोजन अवकाश के बाद दो बजे सदन की कार्यवाही फिर शुरू होने पर विपक्षी सदस्यों ने मणिपुर मुद्दे पर हंगामा शुरू कर दिया। उसके बाद उन्‍होंने सदन से वॉकआउट किया। सदन में खान और खनिज विकास तथा विनियमन संशोधन विधेयक, 2023 चर्चा के लिए रखा गया।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

12 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

15 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

15 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

16 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

1 day ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.