Categories: News-Headlines

लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा के सभापति ने सभी से कोविड दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने कुछ देशों में कोविड मामलों में वृद्धि को देखते हुए सभी से कोविड दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। आज सुबह जब सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो ओम बिरला ने सदस्यों से आम जनता के बीच जागरुकता फैलाने और मास्क पहनने के लिए आह्वान करने को कहा।

राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने भी इसी तरह की अपील की। उन्होंने सांसदों से सतर्क रहने का आग्रह किया, क्योंकि कई देशों में कोविड की स्थिति खतरनाक होती जा रही है। उन्होंने कहा कि मास्क पहनने और सुरक्षित दूरी का पालन करने सहित सभी सावधानियों का पालन किया जाए।

जगदीप धनखड़ ने कहा कि देश में अब तक 220 करोड़ से अधिक कोविड रोधी टीके लगाए जा चुके हैं, जो कि अभूतपूर्व उपलब्धि है। दोनों सदनों में सभापति, लोकसभा अध्यक्ष, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कई केंद्रीय मंत्री और सदस्य आज सुबह मास्क पहने देखे गए। संसद भवन के विभिन्न द्वारों पर सदस्यों, आगंतुकों और मीडिया कर्मियों सहित अन्य सभी के लिए मास्क भी उपलब्ध कराए गए थे।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

16 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

19 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

19 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

20 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.