Categories: News-Headlines

लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला ने कहा, 13 दिसम्‍बर को लोकसभा के भीतर हुई घटना की जांच के लिए एक उच्‍च स्‍तरीय जांच समिति का गठन किया गया

लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला ने आज कहा कि 13 दिसम्‍बर को लोकसभा के भीतर हुई घटना की जांच के लिए एक उच्‍च स्‍तरीय जांच समिति का गठन किया गया है। संसद की सुरक्षा में सेंध के मामले पर सभी सांसदों को लिखे एक पत्र में ओम बिरला ने कहा कि समिति ने काम करना शुरू कर दिया है और इसकी रिपोर्ट सदन में जल्‍द ही रखी जाएगी।

उन्‍होंने कहा कि यह समिति संसद परिसर में सुरक्षा के सभी पहलुओं की जांच करेगी और ऐसी घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कार्य योजना तैयार करेगी।

लोकसभा अध्‍यक्ष ने कहा कि संसद भवन संपदा की सुरक्षा संसद के कार्यक्षेत्र में है और यह संसद की जिम्‍मेदारी है कि सांसदों के सुझावों के अनुरूप सुरक्षा पर विस्‍तृत कार्य योजना तैयार की जाए। उन्‍होंने कहा कि इसको लागू करना और इसकी जिम्‍मेदारी संसद की है।

ओम बिरला ने कहा कि यह दुर्भाग्‍यपूर्ण है कि कुछ सांसद और राजनीतिक दल इस घटना और कुछ सदस्‍यों को सदन की कार्यवाही से निलंबित करने के घटनाक्रम को जोड रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि इन दोनों का आपस में कोई संबंध नहीं है। उन्‍होंने कहा कि सांसदों का निलंबन पूरी तरह से सदन पर निर्भर है। उन्‍होंने उम्‍मीद जताई कि सभी सदस्‍य सदन की गरिमा और प्रतिष्‍ठा को प्राथमिकता देंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

13 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

13 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

14 hours ago

This website uses cookies.