Categories: News-Headlines

लेफ्टिनेंट जनरल रघु श्रीनिवासन ने सीमा सड़क संगठन के महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया

लेफ्टिनेंट जनरल रघु श्रीनिवासन ने 30 सितंबर, 2023 को सीमा सड़क संगठन के 28वें महानिदेशक (डीजीबीआर) का पदभार ग्रहण किया। उन्होंने लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चौधरी की सेवानिवृत्ति के बाद यह पदभार ग्रहण किया है। डीजीबीआर के रूप में अपनी नियुक्ति से पहले, जनरल ऑफिसर पुणे के कॉलेज ऑफ मिलिट्री इंजीनियरिंग के कमांडेंट के पद पर नियुक्त थे।

लेफ्टिनेंट जनरल रघु श्रीनिवासन राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खडकवासला और भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून के पूर्व छात्र हैं और उन्हें 1987 में कोर ऑफ इंजीनियर्स में कमीशन प्राप्त हुआ था। वह अपनी शानदार सेवा के दौरान ऑपरेशन विजय, ऑपरेशन रक्षक और ऑपरेशन पराक्रम में भाग ले चुके है। उन्हें सीमावर्ती क्षेत्रों, विशेष रूप से लद्दाख, अरुणाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में सेवा करने का महत्वपूर्ण अनुभव प्राप्त है।

जनरल ऑफिसर ने अपने करियर में कई प्रमुख कमांड और स्टाफ नियुक्तियों पर कार्य किया है और डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, हायर कमांड और नेशनल डिफेंस कॉलेज पाठ्यक्रमों को पूरा किया है। उनकी उल्लेखनीय नियुक्तियों में, 58 इंजीनियर रेजिमेंट और 416 इंजीनियर ब्रिगेड की कमान शामिल हैं। उन्होंने रक्षा मंत्रालय (सेना) के मुख्यालय में उप महानिदेशक, अनुशासन और सतर्कता, कमांडेंट बंगाल इंजीनियर ग्रुप एंड सेंटर रुड़की, मुख्य अभियंता दक्षिणी कमान और रक्षा मंत्रालय (सेना) के आईएचक्यू में इंजीनियर-इन-चीफ शाखा में एडीजी जैसी नियुक्तियों पर भी काम किया है। वह भारतीय सैन्य सलाहकार दल, लुसाका, जाम्बिया और डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज में प्रशिक्षक भी रहे हैं। उनकी विशिष्ट सेवा के लिए, उन्हें विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है।

लेफ्टिनेंट जनरल रघु श्रीनिवासन ने पदभार ग्रहण करने के बाद बीआरओ कर्मियों को दिए अपने संदेश में सबसे चुनौतीपूर्ण और दुर्गम परिस्थितियों में महत्वपूर्ण सड़कों और संबद्ध अवसंरचना को बनाए रखने और निर्माण करने के लिए उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने सशस्त्र बलों को सीमाओं की सुरक्षा करने और दूर-दराज के क्षेत्रों की सामाजिक-आर्थिक विकास को सुविधाजनक बनाने के लिए दूरदराज के क्षेत्रों को जोड़ने के अपने अभियान में निरंतर समर्पण, लचीलापन और व्यावसायिकता का प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

सीमा सड़क संगठन की स्थापना 07 मई, 1960 को उत्तर और उत्तर-पूर्वी राज्यों के दूरदराज के क्षेत्रों में अवसंरचना के विकास के माध्यम से भारत की सीमाओं को सुरक्षित करने के उद्देश्य से की गई थी। अपनी स्थापना के बाद से, बीआरओ ने 63,000 किलोमीटर से ज्यादा सड़कों, 976 पुलों, छह सुरंगों और 21 एयरफील्ड का निर्माण किया है और उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया है। पिछले एक वर्ष में बीआरओ ने आठ सीमावर्ती राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में 5,400 करोड़ रुपये की लागत से रिकॉर्ड 193 परियोजनाएं पूरी की हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

12 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

16 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

16 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

17 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.