Categories: News-Headlines

लीबिया में बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 11,300 हुई; दस हजार अभी भी लापता

लीबिया के डेरना शहर में बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हजार 300 हो गयी है, जबकि 10 हजार लोग लापता है। लीबिया की अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस और रेड क्रीसेंट सोसायटी फेडरेशन ने कहा कि मृतकों की संख्‍या बढ़ने की आशंका है। राहत और बचाव कार्य जारी है। खबरों के अनुसार ज्यादातर मृतकों को डेरना के बाहरी इलाके में सामूहिक रूप से दफना दिया गया। कुछ शवों को आसपास के शहरों में दफनाने के लिए भेज दिया गया है। इस बीच विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन ने लीबिया की स्थिति को बहुत गंभीर बताया है।

इससे पहले संयुक्‍त राष्‍ट्र ने कहा कि अगर चेतावनी और आपात प्रबंधन प्रणाली ने ठीक से काम किया होता तो लीबिया में आई बाढ की आपदा में हजारों लोगों की जान बचाई जा सकती थी। संयुक्‍त राष्‍ट्र विश्‍व मौसम विज्ञान संगठन के प्रमुख पेतेरी तालास ने कहा कि लीबिया में बेहतर तालमेल से चेतावनी समय से जारी की जा सकती थी और लोगों को सुरक्षित निकाला जा सकता था।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

16 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

16 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

16 hours ago

This website uses cookies.