Categories: News-Headlines

लिग्नाइट कंपनी नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन (NLC) इंडिया लिमिटेड की हरित शाखा ने व्यावसायिक गतिविधियाँ प्रारंभ की

कोयला मंत्रालय के अंर्तगत एक नवरत्न केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन (एनएलसी) इंडिया लिमिटेड ने एक पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी एनएलसी इंडिया ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एनआईजीईएल) को अपने साथ शामिल किया है, जो विशेष रूप से सभी नवीकरणीय ऊर्जा पहलों पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

कंपनी की पहली आयोजित बोर्ड मीटिंग में प्रमुख प्रबंधकीय पदों की नियुक्ति को मंजूरी दी गई और साथ ही, कंपनी के प्रतीक चिन्ह (लोगो) को अपना लिया गया। एनआईजीईएल के अध्यक्ष प्रसन्ना कुमार मोटुपल्ली ने कंपनी का लोगो जारी करते हुए कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं पर ध्यान केंद्रित करने वाली नई कंपनी नवीकरणीय ऊर्जा (आरई) बिजली उत्पादन क्षमता को तेजी से बढ़ाने में मदद करेगी। औद्योगिक अति-आशावादी वातावरण होने के फलस्वरुप, नवीकरणीय ऊर्जा (आरई) के विकास साथ ही इसमें सम्मिलित पंप्ड हाइड्रो सिस्टम और बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम जैसी भंडारण प्रणालियों का विकास भी साथ-साथ होगा।

उन्होंने आगे कहा कि केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए), विद्युत मंत्रालय की ऑप्टिमल एनर्जी मिक्स रिपोर्ट 2030 के अनुसार, ग्रिड पर परिकल्पित बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली (बीईएसएस) लगभग 41.65 गीगावॉट है और यह भंडारण प्रणाली के विकास के लिए श्रेष्ठ अवसर प्रदान करता है।

इस सहायक कंपनी द्वारा 2030 तक 6 गीगावॉट की क्षमता वाली नवीकरणीय ऊर्जा (आरई) परियोजनाएं स्थापित करने की उम्मीद है। देश के विभिन्न हिस्सों में 2 गीगावॉट की क्षमता की परियोजनाएं शुरू की जा रही हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

17 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

20 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

21 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

21 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.