Categories: News-Headlines

रोहन बोपन्ना 43 साल की उम्र में ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन बने, मैथ्यू एबडेन के साथ युगल फाइनल जीता

रोहन बोपन्ना 43 साल की उम्र में ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन बने, मैथ्यू एबडेन के साथ युगल फाइनल जीता। फाइनल में बोपन्ना और एबडेन की जोडी ने इटली के सिमोन बोलेली और एंड्रिया ववासोरी की जोड़ी को लगता सेट में 7-6, 7-5 से पराजित किया। 

रोहन बोपन्ना ने कहा, “यह उन लोगों की जीत है जिन्होंने इतना प्यार दिखाया है। समर्थन के लिए सभी को तहे दिल से धन्यवाद। कभी भी कोई सीमा न रखें, और खुद पर विश्वास रखें क्योंकि आप नहीं जानते कि जीवन कब बदल सकता है और इसे बिल्कुल जादुई बना सकता है।”

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रोहन बोपन्ना को ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीतने पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना को आज ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीतने पर बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्‍ट किया: असाधारण प्रतिभा के धनी रोहन बोपन्ना बार-बार हमें यह दिखाते हैं कि उम्र कोई बाधा नहीं होती है। रोहन बोपन्ना की ऑस्ट्रेलियन ओपन में ऐतिहासिक जीत पर उन्हें बधाई। उनकी ऐतिहासिक सफलता का उल्लेखनीय सफर एक सुंदर सा अनुस्मारक है, जो कि हमेशा हमारे गौरव, कड़ी मेहनत और दृढ़ता को प्रतिविम्बित करता है। यह हमारी क्षमताओं को ही परिभाषित करती है। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।

Leave a Comment

Recent Posts

NLDSL और महाराष्ट्र ने राज्य की रसद व्यवस्था को मजबूत करने और विकसित भारत का समर्थन करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More

1 hour ago

परिसीमन का विरोध करने वाले SC/ST सीट बढ़ोतरी के भी विरोधी हैं: गृह मंत्री अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More

1 hour ago

प्रधानमंत्री ने सांसदों से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संशोधन के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More

5 hours ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री… Read More

7 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीकार किया कि महत्वपूर्ण… Read More

10 hours ago

This website uses cookies.