सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना की भारतीय जोड़ी कल मेलबर्न में ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस मुकाबले में मिश्रित युगल श्रेणी के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई। भारतीय जोड़ी ने उरूग्वे के एरियल बेहर और जापान की माकातो निनोमिया की जोड़ी को 6-4, 7-6 से मात दी। सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना का मुकाबला आज लातविया की येलेना ओस्तापेंको और स्पेन के डेविड वेगा हर्नांडिज से होगा।
पुरुष एकल मुकाबले में चौथे वरीयता प्राप्त नोवाक जोकोविच भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गये हैं। उन्होंने 22वें वरीयता प्राप्त एलेक्स डी मिनाऊर को 6-2, 6-1, 6-2 से हराया। इस विजय के साथ ही सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के दसवें और अपने केरियर के 22वें खिताब की ओर एक और कदम बढ़ा दिया है। सेमीफाइनल में जोकोविच का मुकाबला पांचवी वरीयता प्राप्त आंद्रेई रूबलेव से होगा। रूसी खिलाड़ी ने डेनमार्क के होल्गर रून को चौथे दौर में 6-3, 3-6, 6-3, 4-6 और 7-6 से हराया।
वहीं पहली बार टूर्नामेंट में खेल रहे बेन शेल्टन ने जे.जे. वोल्फ को 6-7, 6-2, 6-7, 7-6 और 6-2 से मात दी। शेल्टन का मुकाबला अब एक अन्य गैर वरीयता प्राप्त अमरीकी खिलाड़ी टोमी पॉल से होगा, जिन्होंने 24वीं वरीयता प्राप्त स्पेन के रोबर्टो बाउटिस्टा को 6-2, 4-6, 6-2, 7-5 से हराया। इससे पहले विश्व की चौथे नंबर की खिलाड़ी कैरोलिन गार्सिया वर्ष के इस पहले ग्रैंड स्लैम मुकाबले से जल्दी बाहर होने वाली शीर्ष खिलाड़ियों में शामिल हो गयीं। उन्हें चौथे दौर में पोलैंड की मागदा लिनेट को 6-7, 4-6 से हराया।
लिनेट का मुकाबला अब सेमीफाइनल में विश्व की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी चेक रिपब्लिक की कैरोलीना प्लिसकोवा से होगा। तीसवीं वरीयता प्राप्त प्लिसकोवा ने चीन की वरिष्ठ खिलाड़ी झांग शुआई को 6-0, 6-4 से हराया। पांचवी वरीयता प्राप्त बेलारूस की आरिना साबालेंका ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए स्विटजरलैंड की बेलिंडा बेनसिक को 7-5, 6-2 से मात दी। उनका मुकाबला अंतिम आठ में क्रोएशिया की डोना वेकिक से होगा, जिन्होंने चेक रिपब्लिक की 17वर्षीया लिंडा फ्रूहविरतोवा को 6-2, 1-6, 6-3 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।
शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More
RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान मैच स्कोरकार्ड: 22 रन से जीता पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच… Read More
1 जून को बदलेगा मौसम का मिजाज, उत्तर भारत में बारिश और तेज हवाओं का… Read More
Anthropic के Claude AI की खासियतें क्या हैं? Claude AI की सबसे बड़ी विशेषता इसका… Read More
अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment