Categories: News-Headlines

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव कल भारत मंडपम में 68वें राष्ट्रीय रेल पुरस्कार प्रदान करेंगे

रेल, संचार एवं इलेक्ट्रॉनिक्स तथा सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव 15 दिसम्बर, 2023 को मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में 68वें रेल सप्ताह केन्द्रीय समारोह-अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार-2023 में रेलवे कर्मचारियों के बीच श्रेष्ठ व्यवहारों को बढ़ावा देने के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले रेल कर्मियों को पुरस्कार/शील्ड प्रदान करेंगे। विशेष क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए जोनल रेल/पीएसयू को शील्ड भी प्रदान किए जाएंगे। रेल, कोयला और खान राज्य मंत्री रावसाहेब पाटिल दानवे और रेल एवं वस्त्र राज्य मंत्री दर्शना जरदोश सम्मानित अतिथि होंगी। इस अवसर पर रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी और सदस्य, सभी क्षेत्रीय रेल के महाप्रबंधक और रेल की उत्पादन इकाइयों तथा रेल के सार्वजनिक प्रतिष्ठानों के प्रमुख भी उपस्थित रहेंगे।

कुल मिलाकर, देश भर के विभिन्न क्षेत्रीय रेल, उत्पादन इकाइयों और रेल पीएसयू के 100 रेल कर्मियों को 21 शील्ड्स के साथ उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया जाएगा। प्रत्येक वर्ष 10 से 16 अप्रैल तक रेलवे सप्ताह मनाया जाता है। भारत में 16.04.1853 को पहली ट्रेन के चलने के उपलक्ष्य में यह वर्ष मनाया जाता है। रेलवे सप्ताह के दौरान, पूरे भारतीय रेल में समारोह आयोजित किए जाते हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

8 hours ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

16 hours ago

This website uses cookies.