प्रयागराज रेलवे डिवीजन ने मौनी अमावस्या के अवसर पर महाकुंभ में श्रृद्धालुओं की संभावित अधिक संख्या को देखते हुए 150 स्पेशल मेला ट्रेन चलाने की व्यापक योजना बनाई है। यह विशेष रेलगाडियां प्रयागराज के सभी नौ स्टेशनों से चलाई जाएंगी ताकि श्रृद्धालु सुगमता से यात्रा कर सकें।
मेला प्राधिकरण ने अनुमान लगाया है कि मौनी अमावस्या के अवसर पर लगभग 8 से 10 करोड़ श्रद्धालुओं के त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाने की उम्मीद है। इनमें से लगभग 20 प्रतिशत श्रद्धालुओं के ट्रेन से यात्रा करने की उम्मीद है। विशेष ट्रेन चलाने के अलावा मंडल ने यात्रियों के लिए सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए कलर कोडेड टिकटिंग और अतिरिक्त आश्रय की व्यवस्था भी है।
इन तैयारी के साथ प्रयागराज रेल मंडल का लक्ष्य मौनी अमावस्या पर लगभग हर 4 मिनट में एक रेलगाड़ी चलाने की योजना है। वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी अमित मालवीय ने कहा कि प्रयागराज रेल मंडल महाकुंभ 2025 में आने वाले श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या के प्रबंधन के लिए पूरी तरह तैयार है। महाकुंभ के दौरान अब तक नौ करोड़ 73 लाख से अधिक श्रृद्धालुओं ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई है।
अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते भारतीय रुपए पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को… Read More
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने NDTV की 'नवा पंजाब समिट' में बताया है कि… Read More
मलाइका और हर्ष एक बार फिर साथ देखा गया, जिसके बाद इनके रिश्ते की चर्चाएं… Read More
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राघव चड्ढा पर निशाना साधते हुए कल्याण सिंह और… Read More
SSC GD Exam Cancel Notice 2026: कानपुर के महाराजपुर स्थित श्रीमती रामकली इकबाल बहादुर ऑनलाइन… Read More
सलमान खान की देशभर में बड़ी फैन फॉलोइंग है और ईद के समय उनका नाम… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment