Categories: News-Headlines

रेलवे ने मौजूदा वित्त वर्ष में दिसंबर 2022 तक माल ढुलाई से 120478 करोड़ रुपये की कमाई की

इस वित्तीय वर्ष 2022-23 के पहले नौ महीनों के दौरान मिशन मोड पर भारतीय रेलवे की माल ढुलाई पिछले वर्ष की इसी अवधि की माल ढुलाई और कमाई से अधिक हो गई है।

रेलवे ने अप्रैल से दिसंबर 2022 की अवधि के दौरान संचयी आधार पर, पिछले साल की 1029.96 मीट्रिक टन की माल ढुलाई के मुकाबले 1109.38 मीट्रिक टन की माल ढुलाई की है। इसमें पिछले वर्ष की माल ढुलाई की तुलना में 8 प्रतिशत का सुधार हुआ है। रेलवे ने पिछले वर्ष की तुलना में 104040 करोड़ रुपये की तुलना में 120478 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसमें पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 16 प्रतिशत का सुधार हुआ है।

दिसंबर 2022 महीने के दौरान, दिसंबर 2021 में 126.8 मीट्रिक टन की माल ढुलाई के मुकाबले 130.66 मीट्रिक टन की प्रारंभिक माल ढुलाई की गई है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 3 प्रतिशत का सुधार प्रदर्शित करता है। इस माल ढुलाई से रेलवे को 14,573 करोड़ रुपये की आय हुई, जबकि दिसंबर 2021 में माल ढुलाई आय 12,914 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वर्ष की तुलना में 13 प्रतिशत अधिक है।

भारतीय रेल ने “हंग्री फॉर कार्गो” के मंत्र का पालन करते हुए व्यवसाय करने में आसानी के साथ-साथ प्रतिस्पर्धी मूल्यों पर सेवा वितरण में सुधार के लिए निरंतर प्रयास किए हैं। इसके परिणामस्वरूप रेलवे में पारंपरिक और गैर-पारंपरिक वस्तुओं, दोनों प्रकार से नया ट्रैफिक आ रहा है। शीघ्र नीति निर्माण द्वारा समर्थित ग्राहक केंद्रित दृष्टिकोण और व्यवसाय विकास इकाइयों के कार्य ने रेलवे को इस ऐतिहासिक उपलब्धि को प्राप्त करने में सहायता की है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

10 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

13 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

14 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

14 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

1 day ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.