छठ पूजा के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष रेलगाडि़यां चलाई जा रही है। राष्ट्रीय राजधानी में आनंद विहार, नई दिल्ली और निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों से विशेष रेलगाडि़यों का संचालन हो रहा है। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि त्योहारों को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे द्वारा दिल्ली के प्रमुख रेलवे स्टेशनों से विशेष रेलगाडि़यां चलाई जा रही हैं।
छठ पर्व को ध्यान में रखते हुए त्योहार मनाने वालों के लिए उत्तर रेलवे ने विशेष इंतजामात किए हैं। इस बार 32 सौ से ज्यादा ट्रेन्स का संचालन कर रहे हैं हम लोग। डेट वाइस स्पेशल ट्रेन की बात करें तो आज दो नवम्बर है दिल्ली और आसपास के जो इम्पोरटेंट स्टेशन हैं जैसे नई दिल्ली, आनंद विहार, निजामुद्दीन इन स्टेशनों से पूर्व के क्षेत्र वहां के लिए करीब 80 से ज्यादा गाडि़या उत्तर रेलवे चला रहा है।
दिल्ली के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा के लिए और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष व्यवस्था भी की गई है।
पिछली बार से आरपीएफ स्टॉफ की संख्या तीस प्रतिशत और सीसीटीवी कैमरे की संख्या 40 प्रतिशत बढाई गई है। रिजर्व क्लास और अनरिजर्व क्लास की एंट्री को सेगरिगेट किया गया है ताकि स्टेशन पर क्रिस क्रॉस मूवमेंट ना हो और हेपरजार्ड तरीके से लोग ना आये-जाये। लोगों को वेट कराने के लिए होल्डिंग एरिया का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके अलावा प्लेटफॉर्म टिकट सभी महत्वपूर्ण स्टेशनों पर दिल्ली एरिया के बंद कर दिए गए हैं। ताकि प्लेटफॉर्म पर सिर्फ जो जेन्ऊअन पर्सन हैं वहीं जा पाएं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीकार किया कि महत्वपूर्ण… Read More
सरकार ने अधिसूचित किया है कि टाटा सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा गुजरात के धोलेरा… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का फोन आया। बातचीत के दौरान,… Read More
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment