Categories: News-Headlines

रेलवे आज से त्योहारों के लिए विशेष रेल सेवा शुरू कर रहा है

भारतीय रेलवे त्‍योहारों के दौरान यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए आज से विशेष रेलगाड़ियां चला रही है। रेलवे ने आज से 21 नवम्‍बर के बीच 1500 विशेष रेलगाडियां चलाने की योजना बनाई है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी मध्य रेलवे राजेश कुमार ने बताया है कि विशेष रेलगाड़ियों का परिचालन शुरू किया गया है।

आने वाले त्यौहारों के अवसर पर भारतीय रेल ने यात्रियों की सुविधा के लिए व्यापक तैयारी की है। इसी कड़ी में हमलोगों ने स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। पूर्व-मध्य रेलवे के लिए नई दिल्ली, आनंद विहार से मुजफ्फरपुर, दरभंगा, बरौनी, सहरसा एवं जयनगर के लिए फेस्टिवल्स स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। साथ ही साथ हमलोग हटिया से गोरखपुर के लिए भी एक स्पेशल ट्रेन का परिचालन करने जा रहे हैं और सियालदह से हरिद्वार के लिए भी स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है। ये जितनी भी हमारी स्पेशल ट्रेनें हैं, ये पूर्णतः आरक्षित हैं। तो यात्रियों से निवेदन है कि वे अग्रिम में ही इन रेलगाड़ियों में अपना आरक्षण करा लें।

Leave a Comment

Recent Posts

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी परिचय हमारे… Read More

8 hours ago

वैभव सूर्यवंशी ने बताया किसने दिलाए विंबलडन फाइनल के लिए कपड़े, अभिषेक शर्मा का नाम लिया

वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय… Read More

1 day ago

YouTuber Sourav Joshi ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, Mercedes-Benz ने जारी की सफाई

YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी… Read More

1 day ago

CSK और Stephen Fleming की 18 साल पुरानी साझेदारी खत्म, IPL के सफल युग का हुआ अंत

CSK ने Stephen Fleming से 18 साल पुराना नाता तोड़ा, चेन्नई सुपर किंग्स के सुनहरे… Read More

1 day ago

उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर तबादले, कई अधिकारियों का ट्रांसफर; पूरी सूची और वजह जानें

उत्तर प्रदेश तबादला: प्रशासनिक फेरबदल में कई अधिकारियों का ट्रांसफर, जानें क्या है पूरा मामला… Read More

1 day ago

This website uses cookies.