उत्तर प्रदेश पुलिस ने लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में केन्द्रीय मंत्री अजय मिश्रा के पुत्र आशीष मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। चिकित्सा जांच के बाद आशीष को आज अदालत में पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
मामले की जांच कर रही टीम के प्रमुख डीआईजी सहारनपुर उपेंद्र अग्रवाल ने कहा की पुलिस ने दिनभर पूछताछ करने के बाद आशीष को गिरफ्तार करने का फैसला किया, क्योंकि वह पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहा था और उसने कई सवालों के जवाब नहीं दिए। आशीष कल सुबह क्राइम ब्रांच के सामने पेश हुआ था। पुलिस ने आशीष से पिछले रविवार को हुई घटनाओं के सिलसिले में पूछताछ की थी जिसमें हुई हिंसा के चलते आठ लोगों की जान चली गई थी। इस मामले में दो अन्य अभियुक्त पहले से ही न्यायिक हिरासत में है। आशीष के वकील अवधेश ने बताया कि कल स्थानीय अदालत इस बात पर फैसला करेगी कि आशीष को पुलिस रिमांड में दिया जाए या नहीं।
ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से… Read More
भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में… Read More
भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More
भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More
आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment