Categories: News-Headlines

रूस ने यूक्रेन के कई क्षेत्रों में संघर्ष विराम और मानवीय गलियारे खोलने की घोषणा की

रूस ने यूक्रेन में संघर्षविराम और कई क्षेत्रों में मानवीय गलियारों को खोलने की घोषणा की है। रूस के एक कार्यबल ने कहा कि राजधानी कीव, दक्षिणी बंदरगाह शहर मारियुपोल, यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव और सूमै में आज से संघर्ष विराम शुरू होगा।

हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि संघर्षविराम कब तक जारी रहेगा। मारियुपोल से नागरिकों को निकालने के दो असफल प्रयासों के बाद संघर्षविराम की घोषणा की गई है। रेड क्रॉस की अंतर्राष्ट्रीय समिति का अनुमान है कि करीब दो लाख लोग इन क्षेत्रों से निकलने का प्रयास कर रहे थे।

रूस के कार्यबल ने कहा कि फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के अनुरोध के बाद संघर्षविराम और मानवीय गलियारे खोलने का फैसला किया गया। इमैनुएल मैक्रोन ने कल रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात की थी। कार्यबल ने कहा कि ड्रोन के जरिए संघर्षविराम पर नज़र रखी जायेगी।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

21 hours ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

1 day ago

This website uses cookies.